हाथरस (हाथरस लाइव डोट कोम ब्यूरो)। पत्रकार प्रेस परिषद की एक आवश्यक बैठक संत आशाराम बापूजी आश्रम पर अरुण भाई गुरुजी की अध्यक्षता में तथा मनोज कुमार के संचालन में सम्पन्न हुई। बैठक में दैनिक भास्कर के ब्यूरो चीफ संदीप पुंढीर के साथ हुई घटना एवं बिल्हौर में पत्रकार नवीन गुप्ता की हत्या पर विचार विमर्श किया गया तथा आगे की रणनीति बनाई गई। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यूपी में पत्रकार सुरक्षित नही है लगातार पत्रकारों पर हमले हो रहे है परंतु शासन और प्रशासन इस और कोई ध्यान नहीं दे रहा है। बिल्हौर में जिस प्रकार कलम के सिपाही की हत्या कर दी गयी और अभीतक अपराधी बैखोफ घूम रहे हैं तो वहीं हाथरस में दैनिक भास्कर के ब्यूरो चीफ संदीप पुंढीर पर ट्रेन में घर जाते वक्त उनका हमलावरों द्वारा घेराव करने की घटना से स्पष्ट है कि यूपी में पत्रकारों की सुरक्षा रामभरोसे है। वहीं घटना में जंगसन पुलिस की कार्यशैली अपराधियो और पुलिस के गठजोड़ के संकेत दे रही है। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार संदीप पुंढीर के साथ जंगसन थाने में खूंखार अपराधियों जैसा व्यवहार किया जाता है। वह अपने पत्रकार होने के सारे साक्ष्य पेश करते हैं फिर भी थाने में उनकी एक नहीं सुनी जाती और उनके साथ थाने के अंदर मारपीट तथा अभ्रदता की जाती है। उनके पीछे लगे बदमासों को पुलिस भागने का मौका देती है। पूरी घटना की जांच होना अति आवश्यक है। वक्ताओं ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर जल्द घटना की जांच कराकर आरोपी जंगसन थाना प्रभारी सूर्यकांत दुबे पर कार्यवाही नही होती है तो ट्रिपल पी की पूरी टीम आंदोलन करने को विवश होगी। बैठक में पत्रकार नवीन गुप्ता को श्रद्धांजलि देकर सरकार से उनके परिवार को सरकारी मदद प्रदान करने की मांग की गई। बैठक में प्रमुख रूप से ऋषभ प्रताप, सुनील कुमार, राजेश त्रिगुणायत, सचिन कुमार , रवेन्द्र सिंह, यतेन्द्र चैधरी, राहुल कुमार, दीपेश भारद्वाज, हनी वार्ष्णेय, रितुराज चंचल, मयंक बसिष्ठ, हरेंद्र चोधरी, मानपाल सिंह, नेत्रपाल पाठक, पीसी शर्मा, संजीव वर्मा, भोला चैहान आदि मौजूद थे।
हाथरस की हर खबर सीधे आपतक- www.hathraslive.com
हाथरस की हर खबर सीधे आपतक- www.hathraslive.com

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।