हसायन। कस्बा के मौहल्ला दखल सिथत ओएमबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में शनिवार को क्रिसमिस डे का पर्व हर्षाेल्लास के साथ दो दिन पूर्व ही शिक्षकाओं ने स्कूली छात्र छात्राओं के साथ मनाया।इस दौरान ओमएबी स्कूल में बच्चों को सांता क्लाॅज बने एक शिक्षक ने सभी छात्र छात्राओं को कमरों में पहुंचकर उपहार भी दिए।इस मौके पर छात्र छात्राओं ने अपने हाथों से सांता क्लाज के प्रतीक चिन्ह व क्रिसमिस ट्री भी बनाकर स्कूल के हाॅल में सजाया गया।इस मौके पर पूर्व चेयरमैन सेठ ओमप्रकाश यादव, संतोष यादव, प्रधानाचार्या बबीता कुलश्रेष्ठ,डायरेक्टर सुभाष यादव,सफात अली,गौरव ताॅैमर,सुषमा,अर्चना सिंह,बिमलेश सिंह,अंजना, तरू,पूजा,प्रियका,रेखा,पप्पू शर्मा,सहित तमाम लोग मौजूद थे।
क्रिसमिस डे पर सांता ने छात्रों को बांटे उपहार
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।