Top News

राष्ट्ीय ग्रामीण स्वस्थ्य मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न

हाथरस। जिलाअधिकारी अमित कुमार सिंह ने राष्ट्ीय ग्रामीण स्वस्थ्य मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक की। इस अवसर पर उन्होने मिशन के तहत संचालित कार्यक्रमों कि वित्तीय प्रगति की समीक्षा की।

सबसे पहले उन्होने एमओआईसी से सीएचसी तथा पीएचसी सेन्टरों पर बिजली, पानी, तथा अन्य   समस्याओं के बारे में जानकारी ली।

     कलेक्ट्रेट में जिला स्वास्थ्य समिति की सम्पन्न बैठक में जिलाधिकारी अमित कुमार  सिंह ने जननी सुरक्षा योजना, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, परिवार कल्याण कार्यक्रम, नियमित टीकाकरण, राष्ट्रीय अंधता निवारण, क्षय नियंत्रण, पीसीपीएनडीटी कार्यक्रम आदि कार्यक्रमों की कार्यप्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी अस्पतालों में पर्याप्त दवायें तथा जरूरी चिकित्सा संसाधन उपलब्ध हैं, अतः सभी डाक्टर एवं मैडिकल स्टाफ सरकारी अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर इलाज तथा चिकित्सा सुविधा मुहैया कराकर उनकी उम्मीदों पर खरा उतरें। उन्होंने आगाह किया कि मरीजों के प्रति असंवेदनशील रवैया अपनाने वाले जिम्मेदार लोगों के विरूद्ध कडा एक्शन लिया जायेगा। उन्होने सभी एमओआईसी से जन्म मृत्यु दर को कम करने के लिए सभी आशायों के साथ बैठक करने के निर्देश दिये।  उन्होने कहा की स्वास्थ्य विभाग के समस्त अनुभाग अपनंे निर्धारित मदो में शेष धनराशि को शीघ्र खर्च करे। जिला क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम, राष्ट्ीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, बाल स्वस्थ्य पोषण माह कार्यक्रमों के तहत विभिन्न प्रकार के रोगों के उपचार के बारें मे जन जागरुकताओं का प्रचार प्रसार बेहतर ढंग से किया जायें। जननी सुरक्षा योंजना के तहत लाभ्यार्थियों को कियें गये भुगतान की रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए सासनी तथा सिकंदराराऊ में कम भुगतान पर नाराजगी जाहिर की। तथा निर्देश दिये की बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, राष्ट्रीय कृमि मुक्त मिशन के तहत स्कूलों में जाकर शिक्षको तथा आशाओं के बीच प्रचार प्रसार कराने को कहा। जनपद संचालित समस्त कार्यक्रमों का वास्तविक रुप से चलाने के निर्देश दिये।

    मुख्य चिकित्साधिकारी ने जानकारी दी की जनपद के जिला चिकित्सालय के ओपीडी, आईपीडी, अल्टरासाउड, पैथालाजी तथा अन्य जाचों की प्रगति के बारे में जानकारी दीं। तथा अनेक कार्यक्रमों में जनपद की प्रदेश स्तरीय स्थिति अन्य जनपदों की अपेक्षा बेहतर है।

          इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, मुख्यचिकित्साधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी, प्रभारी चिकित्साधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला कुष्ठ रोग अधिकारी, प्रतिरक्षण अधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने