Top News

तुलसी पूजन,योग,चरण स्पर्ष के बताए नियम, संकट मोचन इंटर कालेज अंडौली में हुआ कार्यक्रम

हसायन। योग बेंदात सेवा समिति हाथरस के तत्वाधान में ब्लाक क्षेत्र के सभी स्कूल कालेज में तुलसी पूजन,योग व्यायाम,व चरण स्पर्श के सबंध में आगरा योग बेंदात सेवा समिति के संचालक अरूण भाई के द्वारा बिस्तारपूर्वक जानकारी दी जा रही है।अरूण भाई ने क्षेत्र के गांव अंडौली स्थित श्री संकट मोचन इंटर कालेज में छात्र छात्राओं को तुलसी के पौधे के घर में लगाए जाने के बारें में जानकारी देते हुए बताया कि तुलसी के पौधा लगाने से हर घर में शांति बनी रहती है।तुलसी के पत्ते का सेवन किए जाने से शरीर शुद्ध होता हैं।अरूण भाई ने योग के बारें में जानकारी देते हुए कहा कि जिस तरह हमें जीवन यापन करने के लिए रोटी कपडा मकान की जरूरत होती है।ठीक उसी प्रकार हमें शरीर को निरोग रखने के लिए योग भी जरूरत होती है।उन्होने छात्रों को माता पिता,भाईबहिन,गुरूजन के चरण स्पर्श के बारें में भी बिस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि चरण स्पर्श किए जाने से आत्मबल की बढोत्तरी होती है।इस मौके पर राजेश कुमार शर्मा,लोकेश दीक्षित,नूर इस्लाम,घंमडीलाल,मलिखान सिंह,नीतू सिंह,पूजा सिंह,अंशु सिंह,मनोज जादौंन सहित तमाम छात्र छात्राए व गुरूजन मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने