Top News

किशोर को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

सिकंदराराव। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग को पार करने समय एक किशोर को एक अज्ञात वाहन ने रौंद दिया जिससे किशोर की दर्दनाक मौत हो गई तथा घटना से परिजनों में भारी हडकम्प मच गया।
बताया जाता है कस्बा के एनएच 91 स्थित अंबेडकर पार्क के समीप सड़क पार कर रहे करीब 11 वर्षीय कुनाल पुत्र रिंकू निवासी मौहल्ला नौरंगाबाद पूर्वी को आज एक अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में किशोर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। किशोर की मौत से परिजनों में भारी कोहराम मच गया। मौके पर पहुँची पुलिस ने मृतक किशोर के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने