Top News

साहब! प्लाट के सामने ग्राम प्रधान ने खुदवाया नाला

हाथरस। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव मौहारी में ग्राम प्रधान की दबंगई व झगड़ा फसाद करने तथा प्लाट के सामने नाला खुदवाये जाने की शिकायत जिलाधिकारी से की गई है।
गांव मौहारी निवासी दानवीर सिंह पुत्र गजराज सिंह ने आज जिलाधिकारी से शिकायत करते हुये शिकायती पत्र सौंपकर कहा है कि ग्राम प्रधान द्वारा लगभग 2 माह से उसके प्लाट के सामने 5 फुट चैड़ा व 5 फुट गहरा नाला खुदवा कर डाल दिया गया है, जिसमें कभी भी गांव के बुजुर्ग, बच्चे व महिलाओं के गिरकर घायल होने की प्रबल संभावना है। नाले को पक्का कराये जाने को ग्राम प्रधान द्वारा धन की मांग की जा रही है। आरोप है कि प्रधान दबंग है और उसके खिलाफ मुकद्दमें विचाराधीन हैं और प्रधान की दबंगई के कारण कोई विरोध को तैयार नहीं है तथा शराब पीकर आयेदिन झगड़ा फसाद कराने को तैयार रहता है।
पीड़ित दानवीर ने जिलाधिकारी से ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने