Top News

तमनागढ़ी पर चिलिंग प्लांट के टैंकर ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, 1 मौत, 1 गम्भीर

हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के तमनागढ़ी की पर उप्र के पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय के छोटे भाई रामेश्वर उपाध्याय के चिलिंग प्लांट के टैंकर ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया जिससे बाइक सवार एक युवक की  मौके पर ही मौत हो गई वही दूसरा युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। आपको बतादे की सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव घाटमपुर का प्रहलाद अपने दोस्त सिरसागंज निवासी नेत्रपाल के साथ अलीगढ़ की तरफ से सादाबाद जा रहा था। जब यह लोग अलीगढ़ रोड गांव तमना गढ़ी जिला पंचायत भवन के पास पहुंचे तो सामने से तेज गति से आ रहे रामेश्वर उपाध्याय के चिलिंग प्लांट के टैंकर ने दोनों को रौंद दिया जिससे प्रहलाद की मौके पर ही कुचल कर मौत हो गई और नेत्रपाल घायल हो गया दुर्घटना के बाद टैंकर चालक टैंकर को लेकर भागने लगा जिसे स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया पर ड्राइवर फरार हो गया, सूचना पर पंहुची पुलिस ने टैंकर को अपने कब्जे में ले लिया और घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है जहाँ उसका उपचार जारी है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने