हाथरस। आगरा रोड स्थित दून पब्लिक स्कूल में आज स्पेशल प्रातः कालीन सभा का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय मैथ्स दिवस के उपलक्ष्य में 19 दिसम्बर को मैथ-ए-मैजिशियन प्रतियोगिता के पहले राउंड का आयोजन किया गया था।
प्रतियोगिता में कक्षा 3 से कक्षा 8 तक के सभी छात्र व छात्राओं ने बडे़ जोश व उत्साह के साथ भाग लिया। इसका दूसरा राउण्ड 21 दिसम्बर को आयोजित किया गया। जिसमें प्रत्येक कक्षा से तीन-तीन बच्चों को चुना गया। उन्हें आज विद्यालय प्रधानाचार्या श्रीमती कविता खरे ने अवार्ड सेरेमनी में मैडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।प्रधानाचार्या ने समस्त विजेता बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि विद्यालय एक ऐसा मंच है जहाँ से प्रतिभाएँ बनती हैं, निखरती हैं और आगे जाकर सफलता के शिखर को चूमती हैं। इसी तरह छात्र व छात्राएँ अपने अभिभावकों का तथा अपने विद्यालय का नाम रोशन करते हैं। इस अवसर पर स्कूल के छात्र व छात्राओं के महान गणितज्ञों के विषय में भी जानकारी दी गई जिसमें बताया गया कि राष्ट्रीय मैथ्स दिवस महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के 125 वें जन्म दिवस के अवसर पर घोषित किया गया था।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।