हाथरस। आगरा रोड स्थित दून पब्लिक स्कूल में कल 24 दिसम्बर को क्रिसमस कार्निवल जहां भारी धूमधाम से मनाया जा रहा है वहीं पहली बार विशाल बेबी शो आयोजित किया जा रहा है जबकि उक्त समारोह में सारेगामापा के फाइनलिस्ट एवं प्रसिद्ध बाॅलीवुड सिंगर हेमंत ब्रजवासी व उनका पूरा ग्रुप अपनी प्रस्तुतियों से धूम मचायेगा। समारोह की तैयारियां बडे स्तर पर की जा रही हैं। बेबी शो में स्कूल की छात्रायें जहां अपनी मां के साथ रैम्प पर कैटवाॅक करेंगी वहीं उन्हें विभिन्न अवार्ड भी दिये जायेंगे। जबकि स्कूल में तमाम तरह के झूले व खेल खिलौने के साथ बच्चे व बड़े घुड़ सवारी का भी आनन्द ले सकेंगे।
उक्त जानकारी आज दून पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रेस वार्ता में स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती कविता खरे, हैड मिस्ट्रेज श्रीमती बीना करोल, प्राइमरी बिंग की हैड श्रीमती मिली गौड़ तथा स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी संदीप सिंह, मीडिया प्रभारी रजत गर्ग ने बताया कि स्कूल में कल 24 दिसम्बर को ऐतिहासिक तरीके से क्रिसमस कार्निवल मनाया जा रहा है तथा इस मौके पर पहली बार विशाल बेबी शो भी आयोजित होगा जिसमें छात्रायें अपनी मम्मी के साथ रैम्प पर कैटवाॅक करेंगी और छात्रा व उनकी मम्मी को अलग-अलग तरीके से अवार्ड देकर सम्मानित किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि क्रिसमस कार्निवल महोत्सव में सारेगामापा के फाइनलिस्ट व बाॅलीवुड सिंगर हेमंत ब्रजवासी व उनका पूरा ग्रुप अपनी प्रस्तुतियों से धूम मचाने आ रहा है तथा बेबी शो में रैम्प पर कैटवाॅक करने वाली मां व बेबी को इंटेलीजेंट माॅम, ग्लैमरस माॅम, सुपर माॅडल माॅम, ट्रेडिशनल ड्रेस माॅम सहित तमाम तरह के अवार्डों से सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि महोत्सव की बडे पैमाने पर जोरशोर से तैयरियां की जा रही हैं।
प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि कार्निवल में बच्चों के लिये कई तरह के मनोरंजक गेम्स, खाने पीने की चीजों के स्टाल, मिक्की माउस के साथ घुड़सवारी तथा झूले आदि भी लगाये गये हैं। गेम्स स्टालों पर स्कूल की शिक्षिकाओं के साथ वालिटिंयर बच्चों द्वारा आकर्षक मनोरंजक खेल खिलवाना तथा अनेक तरह के फूड स्टालों पर स्वादिष्ट व स्वास्थ्यवर्धक खाने की चीजों की व्यवस्था है तथा रोजमर्रा के जीवन में काम आने वाले उपयोगी वस्तुओं की दुकानें भी मेले में आकर्षण का केन्द्र रहेंगी।
उन्होंने बताया कि क्रिसमस कार्निवल महोत्सव का शुभारम्भ कल सुबह 11 बजे होगा जिसमें सांसद राजेश दिवाकर, जिलाधिाकरी अमित कुमार सिंह, पुलिस कप्तान सुशील कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक डा. अरविन्द कुमार सिंह आदि अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। इसके साथ ही स्कूल की मैनेजमेंट कमेटी भी मौजूद रहेगी।
स्कूल प्रधानाचार्या श्रीमती कविता खरे ने बताया कि इस मेले के आयोजन का उद्देश्य शहर के शुद्ध वातावरण में एक साथ एक ही स्थान पर मनोरंजन, खाने की चीजें, गेम्स और सेलिब्रिटी से मिलने का मौका देना है। जिससे कि बच्चों के व्यक्तित्व का विकास होगा और वह आगे प्रगति कर सकें। उन्होंने समस्त बच्चों व उनके अभिभावकों से कल कार्यक्रम में भारी संख्या में पहुंचने की अपील की हैं।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।