Top News

अटल जी के जन्म दिन पर हवन व कटेगा केक

हाथरस। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता विभिन्न रूपों में कार्यक्रम आयोजित करके मनायेंगे तथा हवन यज्ञ के माध्यम से उनकी दीर्घायु की कामना की जायेगी। 25 दिसम्बर को सुबह साढ़े 7 बजे वार्ड नं. 18 में कामरेड भगवानदास मार्ग स्थित आर्य समाज मुरसान द्वार में हवन यज्ञ रमेशचन्द्र आर्य, ज्ञानेन्द्र आर्य, मदनलाल आर्य व यशपाल भाटिया के निर्देशन में होगा। जिसकी भूमिका धीरज जैन, अमन जैन व शुभम गोस्वामी निभाते हुये विचार गोष्ठी करके अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिन मनाया जायेगा।
वहीं दोपहर 12 बजे जागेश्वर गेट नं. एक पर वाष्र्णेय समाज के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता व गोविन्द गुप्ता द्वारा अटलजी के जन्मदिन पर केक काटकर बच्चों को स्टाल लगाकर जलपान कराया जायेगा। अन्य बूथों पर भी पूरे शहर में नगर संयोजक अशोक अग्रवाल, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुनीत आर्य व पूर्व नगर महामंत्री मोहन पंडित की देखरेख में अटलजी का जन्म दिन मनाया जायेगा।
उक्त जानकारी भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष व वार्ड नं. 18 के नवनिर्वाचित सभासद संजय सक्सैना ने देते हुये पार्टी के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, वार्ड संयोजक, बूथ अध्यक्ष अपने-अपने वार्ड के बूथों पर और उपरोक्त समय पर वार्ड नं. 18 में उपस्थित होकर अटलजी के जन्म दिन को मनाने में पूर्ण भागीदारी निभाने का आग्रह किया है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने