Top News

डीएम की अध्यक्षता में समाधान दिवस में हुयी जनसमस्याओं की सुनवाई

हाथरस (हाथरस लाइव डोट कोम ब्यूरो)। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आज सासनी में आयोजित तहसील समाधान दिवस में जनसमस्याओं की सुनवाई कर उनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिये अधिकारियों को कडे निर्देश दिये गये। सासनी में आयोजित तहसील समाधान दिवस में दर्ज 111 प्रार्थना पत्रों मंे से 14 प्रार्थनापत्रों का मौके पर ही निस्तारण करके पीडित लोगों को राहत दी गई।
मंगलवार को तहसील सासनी में सम्पन्न तहसील समाधान दिवस में जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह एवं अन्य अधिकारियों के साथ जनसमस्याओं की सुनवाई करके निस्तारण की कार्यवाही को अंजाम दिया। डीएम ने शासन और प्रशासन की प्राथमिकता के अनुरूप जनसमस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कर पीडित लोगों को राहत पहुंचाने के लिये अधिकारियों को कडी हिदायत दी। उन्होंने जोर देकर अधिकारियों से कहा कि वे जनसमस्याओं को गंभीरता से लें और उनका प्राथमिकता से निस्तारण सुनिश्चित करें।
श्री अमित कुमार सिंह ने तहसील समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का एक सप्ताह में निस्तारित करके एसडीएम को समय से रिपोर्ट उपलब्ध कराने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिये। इस मौके पर जिला अस्पताल के डाक्टरों ने दिव्यांगजनों की जांच कर मौके पर ही 11 विकलांग प्रमाणपत्र जारी कर राहत दी।
इस मौके पर कृषि, उद्यान, भूमि संरक्षण विभाग द्वारा किसानों को आधुनिक ढंग से खेतीबाडी करने, फसल उत्पादन में वृद्धि हेतु वैज्ञानिक तौर-तरीके अपनाने तथा पशु चिकित्सा विभाग द्वारा पशुओें में होने वाले रोगों तथा उनके निदान हेतु आवश्यक उपायों के बारे में पशुपालकों को जानकारी दी गयी। तहसील दिवस में जनपद स्तरीय समस्त अधिकारीगण उपस्थित रहें।
इसके अलावा सादाबाद तहसील में कुल 41 शिकायतों में से 02 शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया। सिकन्द्राराऊ तहसील मे तहसील दिवस पर कुल 21 शिकायते, हाथरस तहसील में कुल 76 शिकायत प्राप्त हुई।
                                       हाथरस की हर खबर सीधे आपतक- www.hathraslive.com      

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने