Top News

विवाहिता ने पति सहित ससुरालीजनों पर लगाया गैंगरेप का आरोप

सासनी। कोतवाली सासनी क्षेत्र की एक विवाहिता ने  ससुराल से मायके घुमाने लाने के नाम पर पति, ससुर, और जेठ पर  गैंगरेप का आरोप लगाया है।

विवाहिता ने अपने साथ हुए गैंग रेप की शिकायत थाने में की है। ससुरा​लीजन विवाहिता को उसके मायके छोड़ कर फरार हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

   आपको बता दें कि विवाहिता के साथ गैंगरेप का यह मामला हाथरस जिले की कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव सिताहरी
​का है। गांव सिताहरी निवासी पिता ने अपनी पुत्री की शादी गाजियाबाद में की थी। पीड़िता के आरोपों के अनुसार ससुरालीजन विवाहिता को गाजियाबाद से उसके मायके हाथरस घुमाने के बहाने से लेकर आये तो विवाहिता के पति, ममिया ससुर, और जेठ ने कोतवाली सासनी क्षेत्र के सिताहरी के पास गैंगरेप करने के बाद विवाहिता को मायके के बाहर छोड़ कर भाग गए। गैंग रेप की शिकार हुई पीड़िता ने इसकी शिकायत कोतवाली सासनी पुलिस से की है। इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने