Top News

फोन से ठगी का शिकार और तगादे से परेशान किसान ने की आत्महत्या


  • ठगों ने किसान से फोन पर ठग लिए थे 78 हजार रुपये
  • ठगों के बैंक खातों में ग्रामीणों से कर्ज लेकर जमा कराए थे रुपये

सिकंदराराव। कोतवाली सिकंदराराव क्षेत्र के एक गांव में फोन से ठगी का शिकार हुए किसान ने तगादे से परेशान होने के चलते फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ठगों ने किसान से 1 लाख 50 हजार की लोन कराने के नाम पर 78 हजार की ठगी की थी। किसान ने ठगों के बैंक खातों में अन्य लोगों से कर्ज लेकर 78 हजार रुपये जमा कराये थे। लोगों द्वारा किसान से अपना रुपया वापस मांगने पर किसान ने फाँसी फांसी लगा ली।
    आपको बता दें कि कर्ज में दुबे किसान द्वारा आत्महत्या करने का मामला हाथरस जिले की कोतवाली सिकन्दराराव क्षेत्र के गांव नगला मसंद का है। गांव नगला मसंद निवासी किसान छविराम के पास बीते दिनों एक फोन आया जिसमे फोन से ठगो ने किसान को 1 लाख 50 हजार की लोन कराने के नाम पर ठगो ने अपने बैंक खातों में किसान से 78 हजार 750 रुपये जमा करा लिए। किसान छविराम ने ये पैसा ग्रामीणों से कर्ज पर उधार लेकर ठगो के बैंक खातों में जमा किया था। लोन न होने पर और लोगों द्वारा अपने पैसे मांगने से परेशान किसान ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने