Top News

शोभायात्रा के सहयोगी क्षत्रिय , बंधुओं का सम्मान कल

हाथरस। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक जिलाध्यक्ष डा. योगेन्द्र सिंह गहलौत के आवास स्थित रावत कालौनी पर हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी द्वारा निर्णय लिया गया कि गत 4 जून को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयन्ती के उपलक्ष में निकाली गई शोभायात्रा में समाज द्वारा दिये गये अभूतपूर्व योगदान की समस्त जिला कार्यकारिणी ने प्रशंसा व सराहना करते हुये निर्णय लिया कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की आगामी बैठक 24 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे से क्षत्रिय धर्मशाला मैंडू रोड पर होगी, जिसमें सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा।
सम्मान समारोह में सभी क्षत्रिय बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुये सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया जायेगा। जनपद के सभी क्षत्रिय बंधुओं से अनुरोध है कि समय से पधार कर आयोजन को सफल बनायें। बैठक में डा. योगेन्द्र सिंह गहलौत, मतेन्द्र सिंह गहलौत, नीरेश कुमार सिंह, प्रताप सिंह राघव, किशनसिंह राठौर एड., मानपाल सिंह पौरूष, गोपाल पौरूष, कुशलपाल सिंह पौरूष, ऋतुपरण सिंह राघव, हरवीर सिंह तौमर, दिनेश तौमर, सुरेन्द्र सिंह जादौन, विशम्भर सिंह गहलौत, सतीश पौरूष, हरीबाबू राना, रवेन्द्र सिंह, मुकेशपाल जादौन, रवि चैहान, गौरव प्रताप सिंह आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने