Top News

हिन्दू युवा वाहिनी ने गरीबों को बांटे कम्बल

हाथरस। बीती रात्रि को कडकडाती ठण्ड को देखते हुए हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंद बेसहारा फुटपाथ पर सो रहे गरीब व्यक्तियों को कम्बल वितरित किये गये।
हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता रात्रि को करीब 9 बजे से घण्टों तक बाजार में रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड आदि जगहों पर ठण्ड से सिकुडते हुए लोगों को कम्बल प्रदान किये गये। तमाम गरीब लोगों ने कम्बल प्राप्त किये तो जहां उन्हें राहत मिली वह हिन्दू युवा वाहिनी की प्रशंसा करते दिखे। कम्बल वितरित करने वालों में हरीमोहन शर्मा, सहमण्डल प्रभारी अनूप वाष्र्णेय, जिला मंत्री प्रशांत मिश्र, मोहित शर्मा, प्रशांत प्रताप सिंह, नवनीत गौतम, शुभम शर्मा, रजत गौतम, छोटू राना, शिवम वशिष्ट, मनोज शर्मा, मोहित वर्मा आदि शामिल थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने