Top News

पुत्री की डोली उठने से पहले उठी पिता की अर्थी

हाथरस (हाथरस लाइव डोट कोम ब्यूरो)। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के मथुरा बरेली मार्ग पर स्थित गांव सलेमपुर के निकट रबिवार की शाम अपनी पुत्री की शादी के कार्ड रिस्तेदारी में बितरित करने आए एक बाइक सवार व्यक्ति की बाइक से टकराने के चलते मौत हो गई। जानकारी के अनुसार खेडा परसौली कोतवाली चंदपा निवासी इन्द्रपाल पुत्र बाबू सिंह उम्र 56 बर्ष की पुत्री की शादी 23 नवंबर को आयोजित होनी है।रबिवार को पुत्री की शादी होने के कारण इन्द्रपाल सिंह अपने पुत्र बीरेन्द्र सिंह के साथ बाइक से रिस्तेदारियों में शादी के निमंत्रण कार्ड बांटकर हाथरस की ओर जा रहा था। मगर तभी हाथरस की तरफ से आती एक बाइक से टकरा जाने के कारण वह घायल हो। ग्रामीणें के द्वारा घायल पिता इन्द्रपाल व पुत्र बीरेन्द्र सिंह को एम्बूलेंस 108 पर काॅल करके बांगला जिला संयुक्त चिकित्सालय हाथरस के लिए भेज दिया जहां पर उनकी मौत हो गई। इन्द्रपाल की मौत की खबर मिलने पर उनके परिजन भी चिकित्सालय पहुंच गए थे।
- हाथरस की हर खबर, सीधे आपतक। लोग इन करें- www.hathraslive.com

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने