Top News

चंदपा थाना अध्यक्ष ने की ग्राम प्रधानों एवम संभ्रांत लोगों के साथ मीटिंग

हाथरस/चंदपा (हाथरस लाइव डोट कोम ब्यूरो)। थाना चंदपा में थाना अध्यक्ष विनोद कुमार ने ग्राम प्रधानों एवम संभ्रांत लोगों के साथ मीटिंग की। थानाध्यक्ष ने ग्राम प्रधानों से कहा कि क्षेत्र में किसी भी तरह का कोई भी गैर कानूनी काम नही होना चाहिए। और ना किसी भी तरह की गुंडागर्दी बर्दाश्त की जाएगी। क्षेत्र अपराध व भयमुक्त होना चाहिए। क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल होना चाहिए। अगर कोई भी व्यक्ति माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ तुरंत कानूनी कार्यवाही की जाएगी। अगर किसी को कोई परेशानी हो तो उसी समय मेरे फोन पर मुझे सूचना दें मैं आप सभी के साथ हूं। क्षेत्र में किसी भी तरह का कोई भी गैर कानूनी कार्य नहीं होने दिया जाएगा।  थानाध्यक्ष ने ग्राम प्रधानों को और भी काफी बातों से अवगत कराया। इस मौके पर थानाध्यक्ष विनोद कुमार , धर्मेंद्र मिश्रा, बलवीर बलवीर सिंह, धर्मपाल सिंह के अलावा ग्राम प्रधान दुष्यंत शर्मा , राम कुमार, विमल कुमार उर्फ लल्लू पंडित, हरवीर, ओम प्रकाश, शीशपाल के अलावा और भी काफी संभ्रांत व्यक्ति एवं ग्राम प्रधान मौजूद रहे ।
- हाथरस की हर खबर, सीधे आपतक। लोग इन करें- www.hathraslive.com

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने