Top News

बदमाशों ने वाइक सवार घुंगरू व्यवसाईयों को लूटा

हाथरस। जिले में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। जिस तरीके से लूट और हत्याओ की घटनाओं में एकदम इजाफा हुआ है उसे देख कर तो नही लगता की हाथरस पुलिस का कोई खौफ बदमाशो में रहा हो तभी तो 5 घंटे के अंतर पर बदमाशों ने लगभग 15 लाख की दो लूटों को अंजाम दे दिया है। ताजा मामला कोतवाली सादाबाद इलाके का है जहां कस्बा बिसावर के चांदी के घुंगरू व्यवसाई लोकेंद्र पुत्र चंद्रपाल गौतम व और सुखबीर पुत्र रमेशचंद्र नगला छत्ती से तब लूट हो गई जब वह आगरा से 7 लाख 90 हजार 500 रुपये लेकर मोटरसाइकिल से बिसावर आ रहे थे तभी रास्ते में  गाँव मई चिरायल के पास अज्ञात स्कारपीओ सवार बदमाशों ने मोटरसाइकिल में पीछे से टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल सवार दोनो व्यवसाई गिर गये और गंभीर रूप से घायल हो गये। स्कारपीयो से 4 हथियार बन्द बदमाश उतरे और घायल व्यापारियों को हथियारों से धमका कर  पीठ पर लटका हुआ रुपयों से भरा बैग लूट कर भाग गए गए। घटना की जानकारी पर पुलिस ने दोनों व्यापारियों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा और बदमाशो की तलाश में जुट गई है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने