हाथरस (हाथरस लाइव डोट कोम ब्यूरो)। कोतवाली क्षेत्र के कामरेड भगवानदास मार्ग मुरसान गेट स्थित नया मिल प्रांगण में संचालित बूरे की फैक्ट्री की दीवार काटकर अज्ञात चोर हजारों की नगदी व माल चोरी कर ले गये।
जानकारी के मुताबिक नया मिल प्रांगण में बूरा फैक्ट्री की फर्म राधा कृष्ण एण्ड कम्पनी के नाम से है और फैक्ट्री की बीती रात्रि को अज्ञात चोर दीवार काटकर करीब 50 हजार रूपये की नगदी व अन्य सामान को चोरी कर ले गये। घटना की आज सुबह पता चलने पर मौके पर लोगों की भीड लग गई और सूचना पाकर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने घटना की छानबीन की तथा घटना की रिपोर्ट हेतु फैक्ट्री की संचालिका श्रीमती रितु बंसल पत्नी अमित बंसल ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।