Top News

पुलिस ने अवैध शराब फैक्ट्री पकड़ी

सिकन्दराराव (हाथरस लाइव डोट कोम ब्यूरो)। कोतवाली पुलिस के एसएसआई गजराज सिंह ने बस्तोई टैम्पो अड्डा के पास छापा मारकर अवैध शराब फैक्ट्री को पकडा है और एक व्यक्ति को दबोचा है।
कोतवाली पुलिस ने मौके पर जहां अवैध शराब भट्टी को नष्ट कर दिया गया वहीं 20 लीटर अवैध कच्ची शराब, लहन, शराब बनाने के उपकरण आदि बरामद कर आरोपी श्यामबाबू पुत्र रामसिंह निवासी गांव बसई बाबस को गिरफ्तार किया है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने