Top News

घर वालों को नशीली चाय पिलाकर लुटेरी दुल्हन लाखों का माल लेकर हुयी फरार, परिवार के 8 लोग गम्भीर हालत मे जिला अस्पताल मे भर्ती, 4 दिन पूर्व हुई थी शादी

हाथरस / मैण्डू (हाथरस लाइव डोट कोम ब्यूरो)। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कस्बा मैण्डू में बीती रात्रि को एक लुटेरी नई नवेली दुल्हन घर वालों को नशीली चाय पिलाकर लाखों का माल व नगदी लेकर फरार हो गयी और घर वाले बेहोशी की हालत में पडे रहे तथा आज सुबह पता चलने पर पूरे कस्बा में भारी हडकम्प मच गया है और घर वालों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जाता है कस्बा मैण्डू के मौहल्ला जाट्वान निवासी धर्मेश पुत्र ख्यालीराम जाटव की शादी गत 31 अक्टूबर को मथुरा में अपने जीजा के यहां रहने वाली एक युवती काजल से हुई थी। उक्त युवती मूल रूप से कानपुर की रहने वाली बतायी जाती है तथा नई दुल्हन के आने से घर में भारी खुशी का माहौल था और पूरा परिवार जहां खुशी से फूले नहीं समा रहा था वहीं दुल्हन के दिल व दिमाग में कुछ और ही चल रहा था।
बताया जाता है बीती रात्रि को उक्त नवेली दुल्हन ने घर के सभी लोगों को नशीली चाय पिलाकर जहां गहरी नींद में सुला दिया वहीं दुल्हन घर में रखे लाखों रूपये कीमत के सोने व चांदी के जेवरातों को लेकर फरार हो गई और घर वाले पूरी रात बेहोश व गहरी नींद में पडे रहे तथा आज सुबह काफी देर तक कोई हलचल नहीं होने पर पडोसियों ने देखा तो पूरे कस्बा में खलबली मच गई तथा मौके पर लोगों की भारी भीड लग गई।
पडोसियों द्वारा घर में पडे बेहोश पति धर्मेश के अलावा इसके भाई सुखवीर व कैलाशी बहिन सपना, मां चमेली देवी तथा श्रीमती पूजा पत्नी बंगाली सिंह समस्त निवासी जाट्वान मौहल्ला मैण्डू को उपचार हेतु बागला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने