Top News

नगर निकाय चुनाव में आचार संहिता का हो रहा उल्लघंन, प्रशासन ने साधी चुप्पी

हाथरस/हसायन (हाथरस लाइव डोट कोम ब्यूरो)। नगर निकाय चुनाव नजदीक आते आते प्रत्याशियों के द्वारा बिना परमीशन के ही नगर में ढोल नगाडे बजाकर प्रचार करके आचार संहिता का उल्लघंन किया जा रहा है । नगर के कई प्रत्याशियों द्वारा कस्बा के हर गली मुहल्लों व बाजार में बिना परमीशन के ही आतिशवाजी कर जुलूस भी निकाले जा रहे है। कस्बा में हो रहे आचार संहिता के उल्लघंन के मामलें में उपजिलाधिकारी से कई बार शिकायत किए जाने के बाद भी कोई ध्यान नही दिया जा रहा है। जब कि प्रत्याशियों द्वारा कस्बा की सरकारी जगहों पर अपने प्रचार सामिग्री भी लगवा दी गई है। तहसील प्रशासन के पास भी किसी भी प्रत्याशी के पास परमीशन होने के बारें में कोई सटीक जबाब नही है। नगर में कुछ प्रत्याशियों द्वारा अपने अपने कार्यालयों पर बडे बडे बैनर पोस्टर अनाधिकृत तरीके से लगा रखे है। इस मामलें में एसडीएम ज्योत्सना बंधु का कहना है कि वह अपने स्तर से जानकारी कर आचार संहिता का उल्लघंन करने बालों के खिलाफ कडी कार्यवाही कराएगी। 

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने