Top News

बाबा भैरव नाथ की बगीची में काव्य संध्या का हुआ आयोजन

हाथरस (हाथरस लाइव डोट कोम ब्यूरो)।  स्थानीय आगरा रोड़ स्थित श्री भैरवनाथ बगीची पर भैरव अष्टमी के साप्ताहिक आयोजनों की श्रंखला में कवि मानस संस्था के तत्वावधान में एक काव्य संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें माॅ सरस्वती व भैरवनाथ की वन्दना बाबा देवी सिंह निड़र ने की। गोष्ठी में नगर के बड़े बड़े कवियों ने अपना योगदान देते हुये मधुर भाषा सुन्दर शैली में सरस काव्यपाठ किया। जिसकी अध्यक्षता बरिष्ठ कवि दिनेश कटाना ने की। तथा संचालन बयोबृद्ध कवि श्यामबाबू चिंतन ने किया। युवा कवि मुनी सिसोदिया ने पढ़ा- मिटाउंगा में दुनिया के हर एक नफरत के बीजों को, शिरोमणि वीर राणा की लेकेे तलवार आया हूॅ। कवि देवेश आॅसू ने अपने मुक्तकों के माध्यम से कहा कि - इंसानियत से बढ़कर कोई धर्म नही है, परोपकार से बड़ा कोई कर्म नहीं है। धर्म और जाति से जो लड़ाना चाहते, जाहिल हैं वो उनको कोई शर्म नही हैं। काव्यपाठ करने वालों में आशु कवि अनिल बौहरे, वासुदेव उपाध्याय, कृष्ण गोपाल अजनवी, मनोज कुमार शर्मा, देवी सिंह निड़र, चाचा हाथरसी, चाॅद मुहम्मद चाॅद, मंगल पाण्डेय, मनोज द्विवेदी आदि लोगों ने काव्यपाठ कर वाह वाही लूटी। 

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने