हाथरस। भारतीय जनता पार्टी के वार्ड संख्या 18 से सभासद प्रत्याशी एवं भाजपा नेता संजय सक्सैना के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन कल 11 नवम्बर को सायं 6 बजे कामरेड भगवानदास मार्ग, मुरसान गेट स्थित गन्दे कुआं के पास बालमुकन्द की कोठी पर भाजपा से पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी आशीष शर्मा द्वारा किया जायेगा।
भाजपा के वार्ड संयोजक प्रदीप गुप्ता, धीरज जैन, बिल्डिंग प्रमुख गोविन्दराम गुप्ता, शुभम गोस्वामी व अमन जैन ने जानकारी देते हुये बताया कि वार्ड 18 के सभासद प्रत्याशी संजय सक्सैना के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन कल 11 नवम्बर को सायं 6 बजे होगा। उन्होंने बताया कि उद्घाटन जहां भाजपा के पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी आशीष शर्मा करेंगे, वहीं भाजपा के वरिष्ठ व दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। उन्होंने समस्त क्षेत्रीय जनता व भाजपा पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं से भारी संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।