Top News

निर्दलीय प्रत्याशी रवि चैहान भट्टा वालों को मिला चुनाव चिन्ह लड़का-लड़की

हाथरस। नगर पालिका अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी रवि चैहान भट्टा वालों का आज चुनाव चिन्ह आवंटन में लड़का-लड़की का निशान चुनाव चिन्ह मिला है और चिन्ह मिलते ही रवि चैहान ने अपने समर्थकों के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अपना चुनाव प्रचार अभियान तेज कर दिया गया है।
पालिकाध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी रवि चैहान भट्टा वालों को आज जिला निकाय निर्वाचन द्वारा चुनाव चिन्ह के रूप में लड़का-लड़की को चिन्ह आवंटित किया गया है और आज निर्दलीय प्रत्याशी रवि चैहान जहां अपने सैकडों समर्थकों के साथ चुनाव चिन्ह लेने पहुंचे और उन्होंने चुनाव चिन्ह मिलने पर कहा कि वह बांके बिहारी-राधारानी के भक्त हैं और उन्हेंचुनाव के रूप में मिले लड़का-लड़की बांकेबिहारी व राधारानी हैं।
पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी रवि चैहान ने चुनाव चिन्ह मिलते ही अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया गया है और उन्होंने आज दोपहर बाद शहर के वाटर वक्र्स, वर्मा कालौनी, भूरापीर तथा कंचन नगर आदि क्षेत्रों में सघन जनसम्पर्क कर चुनाव चिन्ह लड़का-लड़की पर वोट देकर भारी मतों से जिताने की अपील की। जनसम्पर्क अभियान के दौरान क्षेत्रीय लोगों द्वारा उनका फूल मालाओं से लादकर जोशीला स्वागत किया गया और लोगों ने उन्हें विजयश्री का आशीर्वाद दिया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने