हाथरस (हाथरस लाइव डोट कोम ब्यूरो)। गायत्री तीर्थयात्रा शांतिकुज हरिद्वार के तत्वावधान में युवा क्रांति रथयात्रा विभिन्न जनपदों में भ्रमण करती हुई आज 12 नवम्बर को प्रातः 9 बजे शहर में आ रही है। गायत्री परिवार कामरेड भगवानदास मार्ग, मुरसान गेट, ओढ़पुरा स्थित काका हाथरसी स्मारक पर यात्रा का स्वागत करेगा और यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों पर भ्रमण करते हुये आगरा रोड, गिजरौली स्थित एस.एस.डी. पब्लिक स्कूल पर संगीत उद्बोधन किया जायेगा। उसके पश्चात यात्रा आंवला खेड़ा आगरा को प्रस्थान करेगी। गायत्री परिवार ने धर्मप्रेमी जनता से यात्रा में भाग लेने की अपील की है।
युवा क्रांति रथयात्रा शहर में आज
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।