Top News

निकाय चुनाव की मतगणना की तारीख बदलने की मांग

हाथरस। आॅल इण्डिया शेख जमीअतुल अब्बास कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व सभासद डा. रईस अहमद अब्बासी ने राज्य निर्वाचन आयोग लखनऊ को फैक्स भेजकर मांग की है कि 1 दिसम्बर के दिन शुक्रवार को  नगर निकाय चुनाव की मतगणना होनी है तथा उसी दिन जुमा की नमाज होगी। इतना ही नहीं एक दिसम्बर को हजरत मौहम्मद सलल्लाहः अलैहः वसल्लम मौहम्मद साहब का जन्म दिवस है। शुक्रवार को जुम्मे की नवाज सिर्फ मस्जिदों के अन्दर ही इमाम द्वारा पढ़ाई जाती है। जिसमें दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक का समय लगता है। वही समय मतगणना का है। 1 दिसम्बर को जगह-जगह शहरों में पैगम्बर हजरत मौहम्मद साहब की याद में जुलूस निकाले जाते हैं जिससे मुस्लिम समाज के ज्यादातर लोग व्यस्त रहते हैं। इसलिये नगर पालिका चुनाव की मतगणना 1 दिसम्बर को न कराकर और किसी दिन कराई जाये।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने