Top News

कृषि विभाग द्वारा गेहूॅ बीज (प्रमाणित एवं आधारीय) की दरे की गयी निर्धारित

हाथरस (हाथरस लाइव डोट कोम ब्यूरो)। उप कृषि निदेशक हाथरस एच एन सिंह ने बताया है कि कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनान्तर्गत शासन द्वारा कृषक हित में लिये गये निर्णय दिनांक 30.10.2017 के द्वारा गेहूॅ बीज (प्रमाणित एवं आधारीय) की दरे निर्धारित की गयी है। गेहूॅ समस्त प्रजातियाॅ प्रमाणित बीज 3100 रू0 प्रति कुन्तल तथा आधारीय बीज 3350 रू0 प्रति कुन्तल की दर से निर्धारित की गयी है। गेहूॅ बीज अनुदान की सीमा ( केन्दांश तथा राज्यांश) 50 प्रतिशत तक ही देय होगी।
      अतः कृषक बंधुओं से अनुरोध है कि वह संबंधित कृषि भण्डारो से उपलब्ध गेहूॅ बीज अनुदान पर प्राप्त करने हेतु अपना किसान पंजीकरण संख्या, बैक पासबुक की छायाप्रति तथा आधार कार्ड संख्या उपलब्ध कराते हुये लाभ उठायें।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने