Top News

छात्र नेता से की मारपीट, हंगामा

हाथरस/मुरसान (हाथरस लाइव डोट कोम ब्यूरो)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक अखिल चैधरी से कल देर शाम थाना पुलिस की  कोबरा मोबाइल पर तैनात दो सिपाहियों पर मारपीट किये जाने को लेकर विद्यार्थी परिषद के नेताओं द्वारा आज थाने पर जहां भारी हायतौबा की वहीं विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस कप्तान कार्यालय पर धरना दिया गया और आरोपी सिपाहियों के खिलाफ कडी कार्यवाही की मांग की गई।
बताया जाता है कस्बा मुरसान निवासी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक अखिल चैधरी के साथ थाना पुलिस की कोबरा मोबाइल पर तैनात दो सिपाहियों पर मारपीट व कनपटी पर पिस्टल तान देने का आरोप है वहीं आज उक्त घटना के विरोध में विद्यार्थी परिषद व भाजपा के तमाम नेता थाने पर पहुंच गये और सिपाहियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई जबकि विद्यार्थी परिषद के दर्जनों कार्यकर्ता पुलिस कप्तान कार्यालय पर धरना पर बैठ गये और एएसपी डा. अरविन्द कुमार से कडी कार्यवाही की मांग की। एएसपी ने कार्यकर्ताओं को समझाते हुए घटना की निष्पक्ष जांच कराकर कार्यवाही का आश्वासन दिया। वहीं थाना मुरसान में दोनों पक्षों द्वारा अपनी-अपनी तहरीर दे दी गई हैं। बताया जाता है आरोपी सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने