हाथरस। भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा के समर्थन में चामड गेट, शिव कालौनी, नयागंज, सूपान गली आदि क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने वोट मांगे और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनता से नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी आशीष शर्मा को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि भाजपा के जितने भी पालिकाध्यक्ष हुये हैं उन सभी अध्यक्षों ने विकास की गंगा बहाई है। निवर्तमान अध्यक्ष ने शहर की गली मौहल्लों की सड़कों का निर्माण कराया है। आने वाला कल भाजपा का ही है। भाजपा सरकार, नगर पालिका के लिये अमृत योजना के अन्तर्गत विकास के लिये करोड़ों रूपये देने वाली है। इन रूपयों से हाथरस की सीवर लाइन का प्रस्वात भेजा जायेगा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनता गुमराह करने वाले नेताओं से बचे।
भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा के साथ नगर संयोजक अशोक अग्रवाल, विधायक प्रवक्ता मोहन पण्डित, सुनीत आर्य, मुकेश कौशिक, दिनेश शर्मा, श्याम अग्रवाल, गोपाल चतुर्वेदी, दिनेश पण्डित, जितेन्द्र शर्मा, गौरव शर्मा, नितिन शर्मा, प्रशान्त शर्मा, मुकुल शर्मा, सिद्धार्थ शर्मा, मनीष उपाध्याय आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।