Top News

स्कूटी सवार शिक्षिका की गैस टेंकर से कुचलकर हुयी दर्दनाक मौत

हाथरस। अलग अलग दुर्घटनाओं में एक अध्यापिका  की मौत हो गई और दो घायल हो गई है। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के सिकन्दराराव रोड स्थित गांव सलेमपुर के पास आज सुबह ड्यूटी पर जा रही स्कूटी सवार शिक्षिका को एक गैस टेंकर ने कुचल दिया जिससे शिक्षिका की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना से भारी हडकम्प मच गया है।
बताया जाता है शहर के थाना हाथरस गेट क्षेत्र के मैण्डू रोड स्थित गांव रानी का नगला निवासी करीब 40 वर्षीय महिला श्रीमती यशोदा लक्ष्मी पत्नी सुमन कुमार सिंह ब्लाक हसायन में एक प्राइमरी स्कूल में प्रधानाध्यापिका के पद पर तैनात थी और सुबह रोजाना की तरह अपनी स्कूटी पर सवार होकर स्कूल ड्यूटी पर जा रही थी तभी थाना हाथरस जंक्शन के गांव सलेमपुर के पास एक तेज रफ्तार गैस टेंकर ने उन्हें रौंद दिया जिससे शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना पाकर जहां तत्काल थाना पुलिस पहुंच गई वहीं लोगों की भारी भीड लग गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया है तथा घटना से शिक्षिका के परिजनों में भारी कोहराम मच गया है। थाना हाथरस जंक्शन पुलिस ने गैस टेंकर का चालक भाग जाने में सफल रहा। वही दूसरी और ड्यूटी पर जा रही दो महिला कांस्टेबिल पुलिस लाइन के पास कोहरे के कारण खड़े ट्रक में स्कूटी लेकर घुस गई जिससे दोनों घायल हो गई। एक गंभीर घायल महिला कांस्टेबिल को जिला अस्पताल से अलीगढ मेडिकल रेफर किया गया है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने