Top News

पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी रवि चैहान का होली वाली गली में हुआ जोरदार स्वागत

हाथरस (हाथरस लाइव डोट कोम ब्यूरो)। नगर पालिका परिषद हाथरस के अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार व प्रमुख युवा समाजसेवी रवि चैहान भट्टे वालो ने अपने शहर में चुनावी सघन जनसम्पर्क अभियान के दौरान होली वाली गली स्थित गणेश जी महाराज के मंदिर पर दर्शन करने पहुंचने पर कांस्यकार समाज के लोगों द्वारा उनका फूल मालाओं से लादकर जोशीला स्वागत व सम्मान किया गया वहीं रवि चैहान ने भगवान गणेश जी से विजयश्री का आशीर्वाद लिया।
पालिकाध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार व प्रमुख युवा समाजसेवी रवि चैहान भट्टा वालों ने अपना जनसम्पर्क अभियान पिछले कई दिनों से शहर में शुरू कर दिया गया है वहीं वह भ्रमण कर जन सम्पर्क के दौरान शहर के प्रमुख गली मुहल्ले मे पैदल ही लोगो से मिलते नजर आये और जहां नगर मे उन्हे व्यापक जन समर्थन प्राप्त हो रहा है वहीं वह जन सम्पर्क करते हुए होली वाली गली पहुचे तो लोगो ने फूलमालाओ से लादकर उनका जोरदार स्वागत किया और उन्होंने होली वाली गली में विराजमान चमत्कारी भगवान गणेश जी के दर्शन किये और विजयश्री की मनोकामना कर आशीर्वाद लिया।
इस दौरान पालिकाध्यक्ष पद दावेदार रवि चैहान ने कहा कि वह पालिकाध्यक्ष पद चुनाव पैसे या व्यापार के लिए नहीं बल्कि शहर की जनता की सेवा व शहर की समस्याओं के निदान के लिये लड रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाथरस जिला मुख्यालय होने के बाद भी शहर का स्तर छोटे शहर की तरह ही है जबकि इतने वर्षों में शहर विकास से परिपूर्ण व समस्याओं से मुक्त हो जाना था।
 जनसम्पर्क अभियान मे उनके साथ मे मोहन लाल भगत जी, ओमप्रकाश पहलवान, कालीचरन उस्ताद, राजेन्द्र वर्मा, विष्णु वर्मा, मनीष कूलवाल, मनोज कूलवाल, दिलीप वर्मा, वन्टी अग्रवाल, वन्टी लाला, दीपू कश्यप, ओमप्रकाश वर्मा, बिहारी लाल, सुनील गौड, मनोज पंडित, टुईया पहलवान, कालू पहलवान, राजेन्द्र अग्रवाल, रमेश पडाके वाले, महावीर प्रसाद, हरिमोहन, सुनील, ललित तिवारी, मुन्ना पहलवान, दिवाकर गौड, बांके गुरू, रूपा सिंह, हरि सिंह, पन्नालाल, बबलू वर्मा, विन्टू बौहरे आदि साथ थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने