हाथरस (हाथरस लाइव डोट कोम ब्यूरो)। नगर निकाय चुनावों में भाजपा द्वारा आखिरकार कई दिनों की माथापच्ची व कयासों पर बीती रात्रि को विराम लगा दिया और जिले की सभी नगर पालिकाओं व सातों नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है और हाथरस नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद हेतु भाजपा नेता आशीष शर्मा को प्रत्याशी घोषित किया गया है। उनकी घोषणा होते ही भाजपाईयों में भारी हर्ष की लहर दौड़ गई है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. महेन्द्रनाथ पाण्डेय द्वारा बीती रात्रि को जारी की गई सूची के मुताबिक हाथरस नगर पालिका अध्यक्ष के लिये आशीष शर्मा व सिकन्दराराव नगर पालिका अध्यक्ष के लिये निर्मलदास को प्रत्याशी बनाया गया है। सासनी नगर पंचायत चैयरमेन के लिये लालता प्रसाद, मुरसान से गिर्राज किशोर शर्मा, मैण्डू से संजीव गुप्ता, हसायन से वेदवती, पुरदिलनगर से रामवती, सहपऊ से धीरज सिसौदिया तथा सादाबाद से रविकांत अग्रवाल को उम्मीदवार बनाया गया है।
भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा के आवास पर आज सुबह से भाजपाईयों की भारी भीड़ लग गई और उनका फूलमालाओं से लादकर जोशीला स्वागत कर जमकर नारेबाजी की गई।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।