हाथरस (हाथरस लाइव डोट कोम ब्यूरो)। नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी एवं युवासमाजसेवी रवि चैहान भट्टा वालों का चुनाव प्रचार अभियान जहां जोर पकडता जा रहा है वहीं रवि चैहान निर्दलीय प्रत्याशी होकर भी जनता में अपनी पकड मजबूत बना रहे हैं और उन्हें सर्वसमाज की जनता का भारी जन समर्थन मिल रहा है।
पालिकाध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी एवं युवा समाजसेवी रवि चैहान भट्टा वालों द्वारा अपने चुनाव प्रचार अभियान के तहत जहां शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर जनसम्पर्क किया जा रहाहै वहीं मलिन व दलित बस्तियों मेंजाकर उनसे आशीर्वाद ले रहे हैं। निर्दलीय प्रत्याशी रवि चैहान द्वारा शहर के किला गेट, सीयल खेडा, जलेसर रोड, घास मण्डी, मधुगढी रोड, रमनपुर आदि क्षेत्रों में घर-घर जाकर जहां विकास के लिये वोट व आशीर्वाद मांगा वहीं उन्हें क्षेत्रीय जनता द्वारा हाथों हाथ लेते हुए उनका फूल मालाओं से लादकर जोशीला स्वागत किया गया और उन्हें विजयश्री का आशीर्वाद दिया।
जनसम्पर्क के दौरान पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी रवि चैहान ने कहा कि अभी तक बडे-बडे लोगों ने पालिका की कमान संभाली है और करोडोंरूपये कमाकर चले गये लेकिन मैं पैसा कमाने के लिये नहीं जनता की सेवा व हाथरस शहर को स्वच्छ व साफ सुन्दर बनाने के लिये चुनाव लड रहा हूं। उन्होंने कहा कि मुझे शहर की जनता का आशीर्वाद मिला तो पहले उन बस्तियों से विकास कार्यों की शुरूआत होगी जहां पर निकलने को रास्ता नहीं है और गन्दगी के ढेर लगे हैं। शहर में सीवर, पेयजल की व्यवस्था के साथ ही पथ प्रकाश व विकास कार्य तेजी से कराये जायेंगे।
जनसम्पर्क के दौरान उनके साथ दिलीप उपाध्याय, अतुल जादौन, सत्यपाल सिंह चैहान, छोटेलाल शर्मा, फजल अहमद, अभिषेक, बिहारी शर्मा, आलोक गौतम, मुख्तार सिंह, कमल शर्मा, विभोर जैन, मनोज वाष्र्णेय, गोविन्द चैधरी, ज्ञानी चैधरी, विपिन ठाकुर, सोनू चैहान, राहुल चैहान, कालू चैहान, रोमी जादौन, टीटू, सोनू पाण्डेय, मनीष वर्मा, दिलीप वर्मा, सुनील गौड आदि दर्जनों लोग साथ थे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।