Top News

डीपीएस हाथरस में द्वितीय न्.14 इण्टर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट प्रारम्भ

हाथरस (हाथरस लाइव डोट कोम ब्यूरो)। सीबीएसई संबद्ध डीपीएस हाथरस में आज से द्वितीय न्.14 इण्टर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। प्रो वाइस चेयरमैन श्री स्वप्निल जैन जी, डीपीएस हाथरस के पूर्ण सहयोग से कई बड़े-बड़े टूर्नामेंट यहाँ आयोजित होते रहे हैं और उन्हीं के प्रयास स्वरूप यह उच्च स्तरीय क्रिकेट ग्राउण्ड डीपीएस हाथरस में मौज़द है, उन्हीं के प्रयास के स्वरुप हाथरस के क्रिकेट खिलाड़ियों को क्रिकेट में हुनर दिखाने का मौका मिल रहा है।
टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री कमल चावला (मेम्बर, यूपी क्रिकेट एसोसिएशन, सेक्रेटरी मथुरा जिला क्रिकेट एसोसिएशन) की उपस्थिति से हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों के खिलाड़ियों द्वारा मार्च पास्ट से हुआ।
डीपीएस हाथरस के छात्र-छात्राओं द्वारा सामूहिक गायन व डांस आदि के द्वारा इस टूर्नामेंट के प्रथम दिन को भव्यता देने का प्रयास किया गया।
इस अवसर पर श्री कमल चावला जी ने विद्यालय प्रबंधन को यहाँ आमंत्रित करने हेतु धन्यवाद देते हुए कहा कि सभी प्रतिभागियों के लिए इस बेहतरीन क्रिकेट ग्राउण्ड पर क्रिकेट खेलने का यह सुनहरा अवसर होगा।   
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नीना चक्कु जी ने श्री कमल चावला जी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस प्रतियोगिता का पहला मैच आज आशादीप इण्टर काॅलेज हाथरस बनाम आरपीएम हाथरस के मध्य खेला गया। टाॅस आरपीएम ने जीतकर पहले बाॅलिंग करने का फैसला किया। आशादीप इण्टर काॅलेज के प्रवीन 29, अंशुल 31 व वैभव 31 रन की बदौलत 20 ओवर में 136/5 बनाए। गौरव ने 2 विकेट लिए। जवाब में आरपीएम हाथरस मात्र 73 रन ही बना सकी जिसमें मोहित चतुर्वेदी के सर्वाधिक 12 रन रहे। भावेश गुप्ता ने 2 व अक्षत ने 3 विकेट लिए। और आशादीप इण्टर काॅलेज ने 63 रन से मैच जीत लिया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने