Top News

नगर में गुरू पर्व पर गूंजे वाहे गुरू, वाहे गुरू के जयघोष

हाथरस (हाथरस लाइव डोट कोम ब्यूरो)। गुरूनानक देव के प्रकाशोत्सव के मौके मथुरा रोड स्थित गुरूद्वारा से खालसा सेवा समिति के तत्वाधान में एक नगर कीर्तन प्रभात फेरी निकाली गयी। प्रभात फेरी नगर भ्रमण के बाद पुनः गुरूद्वारा पर पंहुचकर सम्पन्न हुयी। इस अवसर पर सबद कीर्तन का आयोजन किया गया। साथ ही गुरूजी का लंगर पर चला। प्रभात फेरी में आगे आगे पंच प्यारेचल रहे थेतो बीच में करतव दिखाते तमाशगीनों की कलाबाजियो को देखकर सब आश्चर्यचकित हो रहे थे। प्रभात फेरी के पीछे गुरूसाहब का डोला चल रहा था। जिसको गेंदा के फूलों से सजाया गया था। साथ साथ चल रहे शिष्यों के मुख से गूंज रहे वाहे गुरू का खालसा वाहे गुरू की फतह , सतश्रीकाल होंगे सब निकाल आदि जयघाषों से पूरा वातावरण गूंजायमान हो रहा था। इसके बाद गुरूद्वारा पर सबद कीर्तन का आयोजन हुआ। और गुरूजी का लंगर भी चलता रहा। इस अवसर पर प्रमुख रूप सेश्रीनगर संगत और खालसा सेवा समिति के नगर व देहात का खास सहयोग रहा। जबकि अध्यक्ष शिव सिंह व उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह के साथ ज्ञानी धर्म सिंह, टीकम सिंह, तेजसिंह आदि का सहयोग भी सराहनीय रहा।  हाथरस की हर खबर, सीधे आपतक। लोग इन करें- www.hathraslive.com 

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने