Top News

सपा-रालोद प्रत्याशियों ने लाव लश्कर के साथ किया नामांकन, 1 निर्दलीय प्रत्याशी ने भरा पर्चा, 9 पर्चे बिके, रामवीर भैयाजी की पत्नी व बेटे ने भी खरीदे पर्चा

हाथरस (हाथरस लाइव डोट कोम ब्यूरो)। नगर निकाय चुनावों में सभी प्रमुख दलों द्वारा अपने-अपने प्रत्याशियों को चुनाव में उतार दिये जाने के बाद अब पालिकाध्यक्ष प्रत्याशियों द्वारा आज से नामांकन करना शुरू कर दिया है और आज सपा व रालोद प्रत्याशियों के अलावा एक निर्दलीय प्रत्याशी द्वारा अपने नामांकन तहसील सदर पर दाखिल किये गये हैं। नामांकन प्रक्रिया को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कडे इंतजाम किये गये हैं और वाहनों को नामांकन स्थल से काफी दूर पहले ही रोका जा रहा है।
नगर निकाय चुनावों में अध्यक्ष व सभासद पद के प्रत्याशियों को उतारे जाने के बाद आज नगर पालिका परिषद की सपा से अध्यक्ष प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक देवेन्द्र अग्रवाल की पत्नी श्रीमती लतारानी अग्रवाल द्वारा अपने पूरे लाव लश्कर तथा गाडियों व बाइकों के काफिले के साथ तहसील सदर पर पहुंचकर रिटर्निंग आफीसर/एसडीएम सदर अरूण कुमार के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया गया। उनके प्रस्तावक सपा नेता रामनारायन काके व कृष्ण मुरारी वाष्र्णेय पप्पू कातिब थे। नामांकन के दौरान सपा जिलाध्यक्ष/जिला पंचायत अध्यक्ष ओमवती यादव, पूर्व विधायक देवेन्द्र अग्रवाल, यशपाल सिंह चैहान, विशम्भर सिंह एड., श्याम सिंह, मनोज यादव, हाजी फजलुर्रहमान आदि तमाम लोग थे।
राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी एस. जलालुद्दीन ने भी अपने तमाम समर्थकों के साथ तहसील सदर पर पहुंचकर नामांकन दाखिल किया गया तथा उनके साथ पश्चिमी उ.प्र. अध्यक्ष डा. अनिल चैधरी, जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक गेंदालाल चैधरी, चै. रमेशचन्द्र ठैंनुआ, प्रदीप चैधरी गुड्डू, पंकज चैधरी, भगवान सिंह भारती, राजकपूर, डा. चन्द्रभान भारत आदि तमाम लोग थे। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में देव शर्मा द्वारा अध्यक्ष पद के लिये अपना नामांकन दाखिल किया गया है। मुरसान नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिये राजा गरूणध्वज की मां श्रीमती रेखा सिंह द्वारा अपना नामांकन दाखिल किया गया है।
नामांकन पत्र दाखिल करने के साथ ही आज नामांकन पत्रों की भारी संख्या में खरीदे गये। भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा द्वारा जहां 4 पर्चे खरीदे गये हैं वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता रामवीर सिंह भैयाजी की पत्नी एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख श्रीमती प्रभा सिंह व इनके पुत्र रविन्द्र प्रताप सिंह द्वारा भी अध्यक्ष पद हेतु पर्चे खरीदे जाने से कोई नया गुल खिलने की संभावना है। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नेत्रपाल चाहत के अलावा आज कुल 9 पर्चे खरीदे गये हैं।
नामांकन प्रक्रिया के चलते प्रशासन द्वारा जहां कडे सुरक्षा इंतजाम किये गये हैं वहीं प्रत्याशियों आदि को चैकिंग कर उन्हें प्रवेश दिया जा रहा है जबकि वाहनों के काफिले को जिला पंचायत कार्यालय व नहर पर ही रोका जा रहा है। कल रविवार को भी सभी कार्यालय तहसील पर खुले रहेंगे और नामांकन होंगे। हाथरस की हर खबर, सीधे आपतक। लोग इन करें- www.hathraslive.com

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने