Top News

चंदपा में जल भराव को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

हाथरस/चंदपा (हाथरस लाइव डोट कोम ब्यूरो)। गांव के परिक्रमा मार्ग में नालियों के पानी की निकासी न होने के कारण परिक्रमा मार्ग में पानी भर गया है। जिससे लोगों का घरों में रहना व निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि बहन बेटियों की शादी है और घर से निकलने का रास्ता भी नही है। लोगों में डर है कि कही कोई गंदगी से बीमारी न फैल जाये। प्रदर्शन कारियों में जय प्रकाश, धर्मवीर, केसी, पप्पू, प्रकाश, टिंकू, जिया देवी, पवन, नीतेश, भोला, मनोज, राहुल, दुर्गेश आदि लोग मौजूद थे। ग्राम प्रधान शुकान्त शर्मा का कहना है कि यह रास्ता जिला पंचायत में आता है इसलिए मैं इसमें कुछ नही कर सकता। फिर भी मैंने जिला पंचायत के जेई को लिखकर दे दिया है। हाथरस की हर खबर, सीधे आपतक। लोग इन करें- www.hathraslive.com

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने