हाथरस (हाथरस लाइव डोट कोम ब्यूरो) । बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने जिले के बीजेपी प्रत्यासियों के समर्थन में एक विशाल कार्यकर्ता सम्मलेन को सम्बोधित किया। कार्यक्रम में दो घंटे की देरी से पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष ने जमकर सपा बसपा पर निशाना साधा उन्होंने तो आजम खान के लिए यहाँ तक कह दिया की बड़े दुःख के साथ कहना पड रहा है की पिछली सरकार में 5 वर्ष ऐसा मंत्री नगर विकास चलाता था जो उलटी खोपड़ी का मंत्री था ऐसा मंत्री हिन्दुस्तान के किसी इलाके में नही मिलेगा जो हर वक्त उल्टा ही करता रहता था साथ उन्होंने अपनी सरकार उपलब्धिया भी गिनाई और बीजेपी सरकार द्वारा किये गए विकास कार्यो का भी बखान किया। वही जब मीडिया द्वारा यह पूँछा गया की पुराने कार्यकर्ताओ को नजर अंदाज कर बाहरी प्रत्यासी को टिकट दे दिया है इससे पुराने कार्यकर्ता नाराज है तो वह इस सवाल को टाल गए और बोले कोई नाराज नहीं है आज की भीड़ देख लो।
बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय नेआजम खां को बताया उलटी खोपड़ी
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।