Top News

भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा के समर्थन में आयोजित विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ा भारी जनसैलाब, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने की आशीष शर्मा को जिताने की अपील

हाथरस (हाथरस लाइव डोट कोम ब्यूरो)। नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिये भारतीय जनता पार्टी द्वारा चुनाव मैदान में उतारे गये प्रत्याशी आशीष शर्मा के समर्थन में आज शहर के मोती बाजार में आयोजित भाजपा के विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में जहां विप्र समाज, व्यापारी वर्ग व दलित, पिछले समाज के लोगों की भारी भीड का जनसैलाब उमडा और उसे देख भाजपा नेता गदगद दिखे वहीं मंच पर सभी वक्ताओं तथा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के निशाने पर पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक रहे। सम्मेलन में कई दलों व अन्य संगठनों के तमाम लोगों ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के समक्ष भाजपा में शामिल होकर भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा को विजयश्री का शंखनाद कर आशीर्वाद दिया।
पालिकाध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा के लिये आज शहर के मोती बाजार में आयोजित विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. महेन्द्रनाथ पाण्डेय जहां काफी देरी से पहुंचे वहीं भीड का जनसैलाब उन्हें देखने व सुनने के लिये जमा रहा तथा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. महेन्द्रनाथ पाण्डेय के आगमन पर विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का शुभारम्भ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. पाण्डेय ने जहां श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पं. दीनदयाल उपाध्याय के छविचित्रों पर माल्यार्पण करके किया वहीं इस दौरान करीब 10 मिनट तक शहर के कई विद्वान आचार्यो पंकज शास्त्री, मनोज द्विवेदी, पं. गोपाल कृष्ण रावत आदि द्वारा मंत्रोच्चारण किये जाने से पूरा माहौल भक्तिमय व भाजपा मय बन गया।
विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष/सांसद डा. महेन्द्रनाथ पाण्डेय ने कहा कि आज यहां उमडे जनसैलाब को देखकर मुझे लग रहा है कि अब हाथरस की जनता ने तय कर लिया है कि यहां से एक परिवार के परिवारवाद की जडे उखाडनी हैं। उन्होंने कहा कि देश-प्रदेश की जनता ने अपार आशीर्वाद देकर केन्द्र व प्रदेश में सरकार बनायी है और राजेश दिवाकर को सांसद बनाया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरी दुनिया में साफ-सुथरी, ईमानदार, भ्रष्टाचार मुक्त व विकास परक सरकार देकर दुनिया के पटल पर भारत की छवि व प्रभाव दिखाया है। उन्होंने कहा कि हाथरस शहर की अलग ही पहचान है और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का हाथरस से बेहद लगाव रहा है लेकिन कभी कोई हाथरस का नाम बदलता है और नाम बदलने वालों को यह नहीं पता कि हाथरस नगरी काका व निर्भय की नगरी है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. पाण्डेय ने कहा कि हाथरस की जनता ने देश में प्रदेश का मान बढाया है तथा प्रदेश में 325 सीटें देकर यहां से कई विधायक दिये हैं और उ.प्र. की जनता ने फिर से 2019 में केन्द्र में भाजपा की सरकार बनाने को इबारत लिखने की तैयारी करली है। उ.प्र. में कर्म व संस्कारों से योगी आदित्यनाथ योगी की सरकार है और उ.प्र. सरकार सभी मोर्चों पर मजबूती के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने बिना नाम लिये पूर्व ऊर्जा मंत्री पर निशाना साधते हुये कहा कि यहां पर एक ही परिवार ने जागीर समझ रखी है और अपने ही घर के सभी चुनाव लड़ेंगे, क्या पार्टी में और कोई कार्यकर्ता नहीं है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. पाण्डेय ने कहा कि समर्पित व सेवा भाव वाले प्रत्याशी आशीष शर्मा जीतकर आयेंगे और विकास करेंगे। उन्होंने फिर से कटाक्ष करते हुए कहा कि यहां के पूर्व ऊर्जा मंत्री ने छापे डलवाकर उद्योगधंधों को चैपट कर दिया और कारोबार मन्दा हो गया जबकि यहां पर 108 दाल मिले व अन्य तमाम मिले थीं जिन्हें बंद कर दिया गया। उन्होंने कहा कि अब गन्दी राजनीति के दिन लद गये हैं। सपा सरकार में उल्टी खोपडी के व्यक्ति को नगर विकास मंत्री बना दिया गया था जो सुबह-शाम उल्टा करता रहता था। उन्होंने कहा कि हाथरस की जनता से मेरा लगाव है और भाजपा जनता की सेवा वाली सरकार देती है और भाजपा ने संकल्प पत्र जारी किया है जिसमें प्रमुख 27 एजेण्डा हैं और संकल्प पत्र में दिये गये एजेण्डों पर मेयर व पालिकाध्यक्ष कार्य करेंगे जिसमें बिजली, पानी, सडक, परिवहन, पार्क, गली, नाले-नाली के अलावा व्यापारियों, उद्यमियों को सुविधायें तथा हाथ ठेला, रेहडी, पटरी वाले व्यापारियों की रोजी रोटी का इंतजाम किया जायेगा तथा आवारा पशुओं के लिए कांजी हाउस व पशुओं के चारे का इंतजाम भी किया जायेगा।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. महेन्द्रनाथ पाण्डेय ने कहा कि अन्य दलों ने व्यापारियों को लूटा व चूसा है लेकिन हम कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे तथा अब युग परिवर्तन हो रहा है और हिमाचल में दो-तिहाई से जहां जीत रहे हैं वहीं गुजरात में फिर से सरकार बन रही है। उन्होंने कहा कि देश-प्रदेश से परिवारवाद की राजनीति खत्म हो गई है तो अब हाथरस से भी परिवारवाद की राजनीति का खत्म होना जरूरी है। अयोध्या में 70 साल बाद ऐतिहासिक दीपावली मनायी गई तथा अंत में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा को भारी मतों से जिताने की अपील की।
विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को सांसद राजेश दिवाकर, विधायक हरीशंकर माहौर व वीरेन्द्र सिंह राना, कोल विधायक अनिल पाराशर, भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा, योगा पंडित, प्रशांत शर्मा, संजय शर्मा टारजन, सत्यपाल सिंह मदनावत, रमेशचन्द्र आर्य, अभिषेक रंजन आर्य, देवेन्द्र शर्मा, पूर्व विधायक राजवीर पहलवान, कृष्णमुरारी वाष्र्णेय, डा. बंगाली सिंह, संजय शर्मा, अशोक अग्रवाल, डा. उमाशंकर शर्मा लाॅर्ड, दिलीप पोद्दार, रामवीर सिंह भैयाजी, अशोक बागला, प्रेमबिहारी चटर्जी, श्रीमती अखिलेश गुप्ता आदि तमाम लोगों ने सम्बोधित किया तथा अध्यक्षता लालता प्रसाद अग्रवाल बर्तन वालों ने की। संचालन जिला प्रभारी हेमेन्द्र शर्मा व जिला उपाध्यक्ष रूपेश उपाध्याय ने किया।
इस मौके पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के समक्ष व्यापार मण्डल जिलाध्यक्ष व सपा नेता अशोक बागला, योगा पंडित, प्रशांत शर्मा, पदम अग्रवाल, राजकुमार वर्मा, अजय रावत, रामबाबू सिंह चैहान, अरूण कुलश्रेष्ठ आदि तमाम लोगों ने सपा-बसपा को छोडकर भाजपा में शामिल हुए। सम्मेलन में चै. नत्थी सिंह, मोरमुकुट गुप्ता, रामू माहेश्वरी, सुनीत आर्य, मोहन पंडित, संजय शर्मा, डा. राजेश कुमार, चै. रामकुमार वर्मा, डा. राजीव सिंह, कुसमा देवी मदनावत, ब्रजेश शुक्ला, रवि बच्चू गोयल, शशिकांत बागला, रामनारायन गोयल, भगवानदास माहौर, संध्या आर्य, गुंजा शर्मा, अमर सिंह पाण्डेय, लब्बू पंडित आदि सैकडों लोग मौजूद थे।
- हाथरस की हर खबर, सीधे आपतक। लोग इन करें- www.hathraslive.com

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने