हाथरस। विज्ञान के क्षेत्र में विश्व में भारत की पहिचान बनाने एवं छात्र/छात्राओं में विज्ञान के प्रति उत्कृष्ट सोच विकसित करने के उद्देश्य से एम0एल0डी0बी0 पब्लिक इण्टर कालेज में विज्ञान प्रदर्शिनी का भव्य आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन जिला विद्यालय निरीक्षक सुनील कुमार ने माॅ सरस्वती के छवि चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया ।
इस अवसर पर एम0एल0डी0बी0 में छात्र/छात्राओं के द्वारा मिनी टेस्ला यूनिट, प्रोजक्टर, सोलर पावर प्रोजेक्ट, लिफ्ट, वेक्यूम क्लीनर, रूम हीटर, रोबोट, क्लीन सिटी ग्रीन सिटी, पर्यावरण सुरक्षा, जे.सी.बी., हाइड्रोलिक ट्रक, वेलकम मशीन, अलार्म, वाटर प्योरी फायर सिस्टम, रैन वाटर हारवेस्टिग, नौन कन्वैनशनल एनर्जी सोर्सेज, टाॅफी मशीन, ए0टी0एम0, वाॅल्कैनो, क्लैप टार्च आदि के माॅडल देखकर जिलाविद्यालय निरीक्षक एवं अन्य अतिथिगण हतप्रभ रह गए।
माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान के गिरते हुए स्तर पर चिन्ता व्यक्त करते हुए जिलाविद्यालय निरीक्षक ने प्रधानाचार्याें को आदेशित किया कि वह छात्र/छात्राओं को प्रयोगात्मक कार्य नियमित रूप से करावें जिससे छात्र/छात्राएं विज्ञान की तकनीकियों को समाहित कर अपने जीवन उपवन को महका सकें। उन्होने कहा कि एक ओर हम विश्व में विज्ञान की ऊँचाईयों को छूना चाहते हैं किन्तु कितना खेद है कि हम अपने बालक बालिकाओं में वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करने में बहुत पीछे रह गये हैं। मुख्य अतिथि ने एम0एल0डी0 बी0 के बाल वैज्ञानिकों द्वारा प्रदर्शित माॅडलों की सराहना करतेे हुए कहा कि निरंतर अभ्यास एंव लगन से एक दिन यह छात्र/छात्राऐं विश्व में अपनी एक पहिचान बनाऐंगे । डा0 नीरज वर्मा के निदेशन में राधा सारस्वत, आई0के0 राना, दिव्या कूूलवाल, दीप्ती, पंकज अग्रवाल, मुरारीलाल, भगवती प्रसाद, आर0के0गुप्ता, ममता सूद, संतोष शर्मा, आरती शर्मा, सोनाली, कल्पना, बबिता, पूनम के सहयोग से कार्यक्रम ऊँचाई तक पहुॅचा। कार्यक्रम को स फल बनाने में आर0पी0कौशिक, शैलकान्ता गुप्ता, नीरू गुप्ता, राजेन्द्र प्रसाद, पुनीत गुप्ता, हरीश शर्मा, डा0 रामनिवास दुबे, कुमुद कुमार गुप्ता, हर्षित गुप्ता का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन नमन जैन एवं विधि शर्मा ने किया । कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डबल ए ओ रामवीर सिंह उपस्थिति थे । अंत में संस्था की प्रधानाचार्या नीरू गुप्ता एवं डायरेक्टर स्वतंत्र कुमार गुप्त ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।