सिकंदराराव। निकाय चुनावों में किसी भी प्रकार का खून खराबा और आपराधिक बरदाते नहीं हो इसे लेकर हाथरस जिले में पुलिस सर्किय हो गयी है और अपने अपने क्षेत्रो में आपराधिक बारदातो में लिप्त लोगो के पीछे लग गयी है ,हाथरस की सिकन्दराराव पुलिस ने एक अबैध असलाह वनाने की फैक्ट्री पर छापा मारकर भारी मात्रा में बने और अधबने तमंचे ,और देशी बंदूक बरामद की है और फैक्ट्री का संचालन कर रहे 2 लोगो को भी गिरफ्तार कर लिया है। वताते है की यह लोग हथियार बनाकर अन्य जिलों में सप्लाई करते थे। पुलिस कप्तान शुशील धुले का कहना है की निकाय चुनावो में किसी प्रकार की अशांति नहीं होने दी जाएगी और चुनाव शांति पूर्ण कराये जायेगे।
कोतवाली परिसर में आज आयोजित प्रेसवार्ता में पुलिस कप्तान सुशील चन्द्रभान ने बताया कि कोतवाली पुलिस को गांव जनसोई क्षेत्र में एक अवैध तमंचा बनाने की फैक्ट्री की सूचना मिली तथा उक्त अवैध हथियारों का निकाय चुनावों में प्रयोग होने की आशंका को लेकर कोतवाली प्रभारी मनोज शर्मा ने तत्काल गांव जनसोई के पास कुटैरा मढैया भुर्रका रोड पर बमवा के किनारे छापा मारकर अवैध तमंचा फैक्ट्री को पकडा है और 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस कप्तान ने बताया कि मौके पर 3 एसबीबी एल गन देशी, 1 तमंचा 12 बोर, 8 तमंचा 315 बोर, बने हुए 6 कारतूस, 3 तमंचा अधबने, एक डाई मशीन, हैमर, ड्रेगर, स्प्रिंग, कटर, ड्रिल मशीन आदि के अलावा अन्य उपकरण बरामद किये गये हैं। गिरफ्तार किये लोगों ने अपने नाम कमलेश पुत्र बाबूलाल व गजराज पुत्र घनश्याम सिंह निवासीगण गांव मिसी मिर्जापुर बताये हैं। उक्त लोगों पर जहां कई मुकद्दमे दर्ज हैं वहीं जनपद एटा व कासगंज में कई बार तमंचा बनाते पकडे गये हैं।
पुलिस का निर्देशन सीओ आशीष प्रताप सिंह ने किया वहीं टीम में कोतवाली प्रभारी मनोज शर्मा, एसएसआई गजराज सिंह व एसआई प्रमोद कुमार , एस आई मुन्ना लाल , अजब सिंह , अरविंद कुमार , अभिषेक , शीलेश यादव , राजवीर सिंह आदि शामिल थे। एस पी सुशील घुले ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपए का ईनाम घोषित किया है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।