हाथरस। स्व्च्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत जनपद में 100 ग्राम पंचायतों के ओडीएफ होने के उपलक्ष्य में संबंधित ग्राम प्रधानो को राजरानी मेहरा गेस्ट हाउस में आयुक्त महोदय अलीगढ मण्डल के द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सर्वप्रथम जिलाधिकारी ने आयुक्त अलीगढ मण्डल सुभाष चन्द्र शर्मा को बुके देकर स्वागत किया। कार्यक्रम संचालनकर्ता ने प्रोजेक्टर के माध्यम से जनपद हाथरस के इस मुकाम के लिये किये गये प्रयासो जैसे रात्रि चैपाल, समुदायिक ट्रिलिंग, सामूहिक भोज, शौचालय बनाने के बाद चेक वितरण, वार रूम, राखी की लाज, मोटर साइकिल रैली, पहल दीप शौचालय, दाऊ जी मेले में सेल्फी विथ टायलेट कार्यक्रम तथा स्वच्छता शपथ सामाजिक कार्यक्रमों के बारे में कमिश्नर महोदय को अवगत कराया।
आयुक्त महोदय अलीगढ मण्डल ने लैपटाप पर क्लिक करके 100वें ग्राम पंचायत रतनगढी को ओडीएफ किया। तथा जिलाधिकारी महोदय ने 101 वें ग्राम पंचायत गंगचैली को बटन दबाकर ओडीएफ किया। आयुक्त महोदय ने दो पंचायत सचियों के द्वारा बनाये गये डेमो शौचालओ का लोकार्पण किया। इसके अलावा महिला राज मिस्त्री मंजू देबी को सम्मानित किया। इसी क्रम में आयुक्त महोदय ने ओडीएफ किये गये ग्राम पंचायतो के प्रधानों यतीश कुमार रतनगढी, रवीन्द्र, अमित कुमार सिंह, गौरव सिंह, केला देवी, मुकेश, रूपवती, किरन देवी, रेखा देवी, अनीता देवी तथा जशुदा देवी प्रधान को सम्मानित किया
जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने ग्राम प्रधानों को सम्बोधित करते हुये कहा की हम लोगो को कम समय में अपना लक्ष्य हासिल करना है। यदि इसी लक्ष्य से ओडीएफ पर काम करते रहे तो वो दिन दूर नही जब पूरा जनपद खुले में शौच मुक्त हो जाये। हमारे द्वारा शौचालय निर्माण के लिए परिवार को सहमति पत्र देकर उनके देख रेख मे शौचालयो का निर्माण कराते है। साथ ही शौचालय निर्माण होने के उपरान्त यह निगरानी की जाती है की आमुक परिवार का कोई भी व्यक्ति बाहर शौच के लिये न जायें। ग्रामीणो को मानसिक रूप से प्रेरित करते है। इसके अलावा निर्माण प्रारम्भ के बाद निर्धारित समय पर एमआईएस, फोटो अपलोडिंग भी की जाती है। उन्होने कहा कि ग्राम प्रधानो को कोई भी समस्या हो तो पहले डीपीआरओ तथा सीडीओ को बतायें। यदि फिर भी समस्या का निस्तारण नही होता तो हमे बताये। साथ ही आप सब प्रधान अपने आस पास के ग्राम पंचायतो को ओडीएफ मुक्त कराने के लिये प्रेरित करें।
आयुक्त महोदय अलीगढ मण्डल श्री सुभाष चन्द्र शर्मा ने प्रधानो को सम्बोधित करते हुये कहा की हाथरस के लोग घरो में शौचालयों का निर्माण करा रहे हैं। मतलब लोगो को सरकारी तंत्र में विश्वास बढ रहा है। शौचालय से आप लोगो का भला होगा। खुले में शौच करने से मक्खी, मच्छर हमारे परिवेश में प्रवेश करके गंदगी फैलाते है। आज लोग शौचालय को इज्जत घर के रूप में संस्क्रतिक उपहार के तहत प्रयोग कर रहे है। घर में शौचालय न होने से बहु, बेटियों तथा महिलाओ को सबसे अधिक समस्या होती है। खुले मे शौच करना एक सामाजिक बुराई है तथा समाज में विभिन्न प्रकार की बीमारियां फैलती है। मल पर पलने वाले मक्खी तथा मच्छर हमारे सम्पर्क में आते हैं। हाथरस के अन्य प्रधान अपने ग्राम पंचायतो को ओडीएफ करने के लिये होड कर ले तथा जनपद को पूरे प्रदेश में सबसे पहले ओडीएफ घोषित करे। प्रधानमंत्री जी की कामना है कि हमारा देश खुले में शौच से मुक्त हो। महात्मा गांधी जी स्वच्छता के प्रतीक थे। उन्होने गावों, मलिन बस्तियों में स्वयं झाडू लगाकर स्वच्छता कों बढावा दिया। हमे जनपद को पूर्ण ओडीएफ करके खुले में शौच जैसी कुप्रथा से मुक्त करना है। जिस तरह पोलियों से मुक्त भारत बनाया है। उसी तरह भारत को खुले मे शौच मुक्त बनाना है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सतीश कुमार सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए चन्द्र शेखर शुक्ला, जिला पंचायतराज अधिकारी शहनाज अंसारी, ग्राम सचिव, ब्लाक कोआर्डिनेटर, स्वच्छता ग्राही तथा अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। वही कार्यक्रम में दो खास बात देखने को मिली जहा सम्मानित होने वाले पंचायत सचिव सम्मानित होकर मंडलायुक्त के पेेर छू रहे थे वही मंडलायुक्त आराम से छुलवा रहे थे और उनके पीए महेश चंद्र मंच पर सो रहे थे। वही मंडलायुक्त अचानक हाथरस के बागला संयुक्त अस्पताल पहुंच गए और वहां का औचक निरीक्षण किया जहा इमरजेंसी में बैडो की हालत बदतर थी गद्दों के नीचे इंजेक्शन की सुइयां फसी थी यह हालत देख कर मंडलायुक्त ने सीएमओ और सीएमएस से नाराजगी जाहिर की और सुधार के निर्देश दिए। वही मरीजों से मिलकर उनका हाल जाना जहाँ मरीजों ने अल्ट्रा साउंड आदि की शिकायत भी की। अस्पताल की बिल्डिंग और बार्डों से मंडलायुक्त संतुष्ट नजर आये।
इस अवसर पर सर्वप्रथम जिलाधिकारी ने आयुक्त अलीगढ मण्डल सुभाष चन्द्र शर्मा को बुके देकर स्वागत किया। कार्यक्रम संचालनकर्ता ने प्रोजेक्टर के माध्यम से जनपद हाथरस के इस मुकाम के लिये किये गये प्रयासो जैसे रात्रि चैपाल, समुदायिक ट्रिलिंग, सामूहिक भोज, शौचालय बनाने के बाद चेक वितरण, वार रूम, राखी की लाज, मोटर साइकिल रैली, पहल दीप शौचालय, दाऊ जी मेले में सेल्फी विथ टायलेट कार्यक्रम तथा स्वच्छता शपथ सामाजिक कार्यक्रमों के बारे में कमिश्नर महोदय को अवगत कराया।आयुक्त महोदय अलीगढ मण्डल ने लैपटाप पर क्लिक करके 100वें ग्राम पंचायत रतनगढी को ओडीएफ किया। तथा जिलाधिकारी महोदय ने 101 वें ग्राम पंचायत गंगचैली को बटन दबाकर ओडीएफ किया। आयुक्त महोदय ने दो पंचायत सचियों के द्वारा बनाये गये डेमो शौचालओ का लोकार्पण किया। इसके अलावा महिला राज मिस्त्री मंजू देबी को सम्मानित किया। इसी क्रम में आयुक्त महोदय ने ओडीएफ किये गये ग्राम पंचायतो के प्रधानों यतीश कुमार रतनगढी, रवीन्द्र, अमित कुमार सिंह, गौरव सिंह, केला देवी, मुकेश, रूपवती, किरन देवी, रेखा देवी, अनीता देवी तथा जशुदा देवी प्रधान को सम्मानित किया
जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने ग्राम प्रधानों को सम्बोधित करते हुये कहा की हम लोगो को कम समय में अपना लक्ष्य हासिल करना है। यदि इसी लक्ष्य से ओडीएफ पर काम करते रहे तो वो दिन दूर नही जब पूरा जनपद खुले में शौच मुक्त हो जाये। हमारे द्वारा शौचालय निर्माण के लिए परिवार को सहमति पत्र देकर उनके देख रेख मे शौचालयो का निर्माण कराते है। साथ ही शौचालय निर्माण होने के उपरान्त यह निगरानी की जाती है की आमुक परिवार का कोई भी व्यक्ति बाहर शौच के लिये न जायें। ग्रामीणो को मानसिक रूप से प्रेरित करते है। इसके अलावा निर्माण प्रारम्भ के बाद निर्धारित समय पर एमआईएस, फोटो अपलोडिंग भी की जाती है। उन्होने कहा कि ग्राम प्रधानो को कोई भी समस्या हो तो पहले डीपीआरओ तथा सीडीओ को बतायें। यदि फिर भी समस्या का निस्तारण नही होता तो हमे बताये। साथ ही आप सब प्रधान अपने आस पास के ग्राम पंचायतो को ओडीएफ मुक्त कराने के लिये प्रेरित करें।
आयुक्त महोदय अलीगढ मण्डल श्री सुभाष चन्द्र शर्मा ने प्रधानो को सम्बोधित करते हुये कहा की हाथरस के लोग घरो में शौचालयों का निर्माण करा रहे हैं। मतलब लोगो को सरकारी तंत्र में विश्वास बढ रहा है। शौचालय से आप लोगो का भला होगा। खुले में शौच करने से मक्खी, मच्छर हमारे परिवेश में प्रवेश करके गंदगी फैलाते है। आज लोग शौचालय को इज्जत घर के रूप में संस्क्रतिक उपहार के तहत प्रयोग कर रहे है। घर में शौचालय न होने से बहु, बेटियों तथा महिलाओ को सबसे अधिक समस्या होती है। खुले मे शौच करना एक सामाजिक बुराई है तथा समाज में विभिन्न प्रकार की बीमारियां फैलती है। मल पर पलने वाले मक्खी तथा मच्छर हमारे सम्पर्क में आते हैं। हाथरस के अन्य प्रधान अपने ग्राम पंचायतो को ओडीएफ करने के लिये होड कर ले तथा जनपद को पूरे प्रदेश में सबसे पहले ओडीएफ घोषित करे। प्रधानमंत्री जी की कामना है कि हमारा देश खुले में शौच से मुक्त हो। महात्मा गांधी जी स्वच्छता के प्रतीक थे। उन्होने गावों, मलिन बस्तियों में स्वयं झाडू लगाकर स्वच्छता कों बढावा दिया। हमे जनपद को पूर्ण ओडीएफ करके खुले में शौच जैसी कुप्रथा से मुक्त करना है। जिस तरह पोलियों से मुक्त भारत बनाया है। उसी तरह भारत को खुले मे शौच मुक्त बनाना है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सतीश कुमार सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए चन्द्र शेखर शुक्ला, जिला पंचायतराज अधिकारी शहनाज अंसारी, ग्राम सचिव, ब्लाक कोआर्डिनेटर, स्वच्छता ग्राही तथा अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। वही कार्यक्रम में दो खास बात देखने को मिली जहा सम्मानित होने वाले पंचायत सचिव सम्मानित होकर मंडलायुक्त के पेेर छू रहे थे वही मंडलायुक्त आराम से छुलवा रहे थे और उनके पीए महेश चंद्र मंच पर सो रहे थे। वही मंडलायुक्त अचानक हाथरस के बागला संयुक्त अस्पताल पहुंच गए और वहां का औचक निरीक्षण किया जहा इमरजेंसी में बैडो की हालत बदतर थी गद्दों के नीचे इंजेक्शन की सुइयां फसी थी यह हालत देख कर मंडलायुक्त ने सीएमओ और सीएमएस से नाराजगी जाहिर की और सुधार के निर्देश दिए। वही मरीजों से मिलकर उनका हाल जाना जहाँ मरीजों ने अल्ट्रा साउंड आदि की शिकायत भी की। अस्पताल की बिल्डिंग और बार्डों से मंडलायुक्त संतुष्ट नजर आये।
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।