Top News

बाल दिवस पर शिक्षण संस्थानों में आयोजित किये गये कार्यक्रम

हाथरस/चंदपा/सिकन्दराराव (हाथरस लाइव डोट कोम ब्यूरो)। बाल दिवस के अवसर पर जनपद भर के शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित किये गये। इसी क्रम में जे0 पी0 जी0 डी0 इंटर कॉलेज चंदपा में जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई जिसमें प्रधानाचार्य यादराम सिंह जी ने चाचा नेहरू की छवि चित्र पर माल्यार्पण पुष्प अर्पित कर केक काटा। बच्चों ने स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य यादराम सिंह जी वह उप प्रधानाचार्य सुनील सिंह जी ने चाचा नेहरू जी की जीवन गाथा पर प्रकाश डाला बच्चों को उपहार भी दिए वह बच्चों को मिठाई फल इत्यादि वितरित किए कॉलेज में मुख्य रूप से सभी अध्यापक एवं अध्यापिकाएं मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर सिकंदराराव में स्थानीय रेलवे रोड स्थित भारतीय शिशु शिक्षण संस्थान में बाल दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में मथुरा से पधारे वरिष्ठ समाजसेवी जितेंद्र चैहान ने दीप प्रज्वलन कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया प्रतियोगिता में ऊंची कूद में विशाल चैहान , लंबी कूद में राजेश , मटकी दौड़ में पूनम कुमारी , लेमन दौड़ में अवनीश व रजनीश , उछल-कूद दौड़ में अवनीश यादव , चम्मच नींबू दौड़ में ज्योति यादव ,चतुर पद दौड़ में प्रेम , मेंढक कूद में बंटी यादव  ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जिन्हें विद्यालय के प्रबंधक देवेश सिसोदिया प्रधानाचार्य उदयवीर सिंह यादव तथा मुख्य अतिथि जितेन्द्र सिंह चैहान दुष्यंत चैहान प्रवीण जादौन ,भानु प्रताप सिंह आदि ने विजेता प्रतियोगियों को फूल माला पहनाकर पीत पट्टिका उड़ाकर व पुरस्कार प्रदान किया इस अवसर पर पंकज यादव, श्याम सिंह, एसपी सिंह, रघुवीर सिंह, टोडी सिंह गौतम , ममता शर्मा कमलेश पुंडीर ,प्रियंका सिंह प्रीति सिंह, शिल्पी ,सुमन, नुसरत जहां, आदि ने सहयोग प्रदान किया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने