हाथरस। पालिकाध्यक्ष पद के रालोद प्रत्याशी एस. जलालुद्दीन ने अपने सघन जनसम्पर्क अभियान के तहत आज शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जनसम्पर्क किया गया वहीं उनका सर्वसमाज के लोगों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। रालोद प्रत्याशी एस. जलालुद्दीन को भारी मतों से जिताने का आर्शीवाद भी दिया और बीती रात्रि को उनके समर्थन में मौहल्ला नवीपुर में विशाल सभा भी आयोजित की गई।
इस मौके पर रालोद प्रत्याशी एस. जलालुद्दीन के समर्थन में रालोद की आयोजित जनसभा को जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक गेंदालाल चैधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेशचन्द ठेनुआं, सुरेन्द्र सिंह परिहार, भगवान सिंह भारती, जिला महासचिव चै. ऐदलसिंह वर्मा, राजकपूर, रवि कश्यप, पूर्व सभासद हमीद खां आदि ने सम्बोधित करते हुये कहा कि मुस्लिम समाज लामबंद होकर रालोद प्रत्याशी को जिताये, शहर में विकास की गंगा बहायी जायेगी और रालोद सिर्फ और सिर्फ विकास की बात करता है।
सभा में रालोद प्रत्याशी एस. जलालुद्दीन ने कहा कि अगर मुझे जनता का आर्शीवाद मिला तो मैं शहर की समस्याओं के समाधान के साथ सर्वसमाज के लोगों के मान सम्मान और स्वाभिमान का पूरा ख्याल रखूंगा और शहर में हिन्दू मुस्लिम भाईचारे की एकता को बनाये रखूंगा। उन्होंने कहा कि गलत तरीके से बढे हुए टैक्स को खत्म कराऊंगा तथा गरीब लोगों के राशन कार्ड शहर में काउण्टर लगाकर बनवाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के कुछ लोग गलत प्रचार कर रहे हैं, समाज उनकी बातों में न आये और समाज ने उनका तो बहिष्कार कर दिया है।रालोद प्रत्याशी जलालुद्दीन ने कांशीराम कालौनी में आदि पर जनसम्पर्क कर अपने लिये आर्शीवाद और वोट मांगें। इस दौरान उनके साथ अफसाना बेगम, शायरा बानो, भूरा खां, शकील, राजा, शाहरूख, रूबी देवी आदि साथ थे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।