Top News

भाजपा प्रत्याशियों की आज रात जारी हो सकती है सूची

हाथरस। नगर पालिका अध्यक्ष व नगर पंचायत अध्यक्ष तथा सभासद पद के प्रत्याशियों की घोषणा भारतीय जनता पार्टी आज रात्रि तक कर सकती है तथा हाथरस पालिकाध्यक्ष पद प्रत्याशी के रूप में गौरव आर्य को उतारे जाने की प्रबल चर्चायें हैं।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्षों तथा सभासद पद के प्रत्याशी सूची आज रात तक जारी की जा सकती है और संभावनायें जतायी जा रही है कि भाजपा वैश्य समाज के व्यक्ति को प्रत्याशी बना सकती है तथा भाजपा जिला उपाध्यक्ष गौरव आर्य के नाम की चर्चायें जोरों से हैं।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने