हाथरस/सहपऊ। कस्बा सादाबाद से सवारियां लेकर आ रहा एक टैम्पो आज जलेसर रोड पर गांव मढाका के पास अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे टैम्पो में बैठी सवारियां जहां उसके नीचे दब गईं वहीं एक यात्री की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से यात्रियों में भारी कोहराम व हडकम्प मच गया और घायलों को उपचार हेतु भेजा गया है।
बताया जाता है कस्बा सादाबाद से एक टैम्पो आज सुबह सवारियों को लेकर कस्बा आ रहा था तथा उक्त टैम्पो में कई सवारियां बैठी थीं और टैम्पो थाना क्षेत्र के जलेसर रोड स्थित गांव मढाका के पास जैसे ही आया तभी टैम्पो अचानक अनियंत्रित हो गया और पलट गया जिससे टैम्पो में सवार सवारियां उसके नीचे दब गई और गम्भीर रूप से घायल हो गईं। सवारियों में भारी चीख पुकार मच गई तथा मौके पर आये ग्रामीणों व राहगीरों ने उन्हें टैम्पो के नीचे से निकालकर तत्काल उपचार हेतु सादाबाद सीएचसी भिजवाया।
घटना की सूचना पाकर मौके पर तत्काल थाना पुलिस पहुंच गई और सभी घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया वहीं एक यात्री विजय कुमार पुत्र राजकुमार निवासी गांव खोंडा थाना सहपऊ को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जबकि गम्भीर रूप से घायल श्रीमती हेमलता पत्नी दिलीप कुमार निवासी कश्यप नगर सादाबाद, रूपकिशोर पुत्र रामभरोसी व इसके पुत्र संदीप कुमार निवासीगण नगला रतिया सहपऊ को उपचार हेतु सीएचसी में भर्ती कराया गया है। अन्य चोटिल यात्रियों को उपचार देकर घर भेज दिया गया।
थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि उक्त हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि घायलों को भर्ती कराया गया है। उक्त हादसा टैम्पो पलटने से घटित हुआ है। शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।