हाथरस/हसायन (हाथरस लाइव डोट कोम ब्यूरो)। कस्बा में होने बाले निकाय चुनाव में चुनाव चिन्ह्र आबांटन के बाद प्रत्याशियों के द्वारा कस्बा के मतदाताओं को लुभाने के लिए प्रत्याशियों के द्वारा कस्बा के ठेंका से देशी व अंग्रेजी शराब की पर्चिया भेजकर रात के अंधेरे में जमकर शराब पिलाकर प्रलोभन दिया जा रहा है।शुक्रबार-शनिवार की रात्रि को कस्बा के मौहल्ला किला खेडा,मौहल्ला जाटवान,कोलियान,कछियान कलां मुख्य बाजार में शराबियों के द्वारा शराब पीकर रात भर गाली गलौज की जाती रही।वही कोतवाली पुलिस को शराबियों केे द्वारा हंगामा किए जाने की सूचना के बाद भी पुलिस ने मौके पर पहुंचना उचित नही समझा।कस्बा में हर प्रत्याशी द्वारा मतदाताओं को रिझाने के लिए पिलवाई जा रही शराब के कारण हर रोज शाम होते ही गली मुहल्लों में मयखाने शुरू हो जाते है।मगर कोतवाली पुलिस द्वारा शराबियों पर कतई रोक लगाने का प्रयास नही किया जा रहा है।
- हाथरस की हर खबर, सीधे आपतक। लोग इन करें- www.hathraslive.com
- हाथरस की हर खबर, सीधे आपतक। लोग इन करें- www.hathraslive.com
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।