Top News

युवती से परेशान युवक ने लगाई पुलिस से खुद को बचाने की गुहार

हाथरस/हसायन (हाथरस लाइव डोट कोम ब्यूरो)। कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव रसूलपुर की एक बिशेष समुदाय की युवती ने गांव के ही एक युवक के मांेबाइल पर काॅल कर करके परेशान कर दिया है। वही युवती द्वारा युवक के घर में सोते समय पत्थर भी फैंके गए। युवक ने उक्त घटना की जानकरी अपने परिजनो को भी दी तो युवक के परिजनों से युवती की शिकायत कर डाली। इस बात से कुपित होकर युवती ने युवक को धमकी भरे लहजे में चेतवानी देकर डरा दिया कि वह उसके घर पर पहुंचकर अपनी जान दे देगी। युवती की चेतवानी से डर कर युवक अपने भाई के साथ कोतवाली में एसओं प्रबीण कुमार सिंह के समक्ष पहुंचकर घटना की जानकारी देते हुए अपने को युवती से बचाने की गुहार लगाते हुए कहा कि उक्त युवती उसके पीछे हाथ धोकर बेबजह पड गई है। वही युवती ने शुक्रबार को गांव में जमकर हंगामा मचाया तो युवती के परिजनों ने युवती के साथ मारपीट भी कर डाली। इस मामलें में एसओं प्रबीण कुमार सिंह का कहना है कि युवती से बात किए जाने के बाद ही इस मामलें में कुछ कहा जा सकता है।
- हाथरस की हर खबर, सीधे आपतक। लोग इन करें- www.hathraslive.com

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने