हाथरस। राष्ट्रीय लोकदल के शिक्षित, कर्मठ, जुझारू एवं निष्ठावान चेयरमैन प्रत्याशी एस0 जलालुद्दीन ने जनसम्पर्क के दौरान जनता से कहा कि यदि नगर पालिका परिषद के चुनाव में जिस तरह से हर वर्ग के लोगों का मुझे जिस प्रकार से आर्शीवाद, प्यार एवं स्नेह मुझे मिल रहा है उसी प्रकार अगर शहर की जनता ने मुझे वोट देकर अपना प्यार मुझे दिया तो मै वादा करता हूं कि हाथरस की जनता का हर काम पूरा होगा तथा शहर में हर जगह पर नीट एन्ड क्लीन की व्यवस्था की जायेगी तथा जनता को वह सुविधायें नगर पालिका परिषद द्वारा प्रदान की जायंेगी जो कि अब तक किसी भी चेयरमैन ने न किया हो अंत में उन्होंने कहा कि हाथरस में अब तक लोगों ने जनता को वायदों की घुटी पिलाई है लेकिन वायदे पूरे नहीं किये लेकिन मै वायदा नहीं करता आश्वासन देता हूं कि हाथरस में विकास की गंगा बहेगी। जिसमें हर वर्ग के लोग डुबकी लगाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि हाथरस की जनता एक बार मुझे सेवा का अवसर दे तो मै उनके विश्वास पर खरा उतरने का भरसक प्रयास करूंगा और विकास की गति को निरन्तर जारी रखूंगा। रालोद के पालिकाध्यक्ष के प्रत्याशी एस0 जलालुद्दीन को शहर में किये जा रहे भारी जनसम्पर्क अभियान निरन्तर ऊंचाईयों को छू रहा है और जनसम्पर्क के दौरान रालोद प्रत्याशी का जगह-जगह फूल मालाओं से जोशीला स्वागत भी हो रहा है। बुधवार को रालोद प्रत्याशी ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ अलीगढ़ रोड स्थित मण्डी समिति के अलावा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क किया और जीतने के उपरान्त शहर में विकास कराने का भी जनता से वायदा किया। जनसम्पर्क के दौरान रालोद चेयरमैन प्रत्याशी के साथ नवाब खां, सलीम खां, गुलशर खां, सकील खां, ईमाम हुसैन, मौहम्मद भारत, रहीमुद्दीन शाह, साजिद खां, इकवाल, रवि रामब्रज सिंह, दीपक पेन्टर, महेश, राजु, हमीद भाई, मा0 जहीर , अमरदीन, करीम खां, जब्बर भाई, यूनिस खां, कलुआ पेन्टर, शकील अब्बासी आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
हर वर्ग का मिल रहा है एस0 जलालुद्दीन को भारी जनसमर्थन
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।